{"_id":"61429","slug":"Jaunpur-61429-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को कुचला
Jaunpur
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज के सामने एक अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को धक्का मारते हुए पटरी पर खड़ी चार बाइक को कुचलते हुए पेड़ से टकरा गई। संयोग था कि बाइक के पास कोई नहीं था। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे जौनपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने रोडवेज के सामने खड़ी बोलेरो में धक्का मार दिया। ट्रक के धक्के से बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय बोलेरो का मालिक महराजगंज थाना क्षेत्र के इंब्राहिमपुर गांव निवासी श्याम शंकर सिंह सामने की दुकान पर चाय पी रहा था। जौनपुर के रूहट्टा मोहल्ला निवासी आनंद गुप्त बोलेरो में बैठे थे। ट्रक के धक्के से उन्हें मामूली चोट आई है। ट्रक के चपेट में आने से तोफापुर निवासी ओम प्रकाश यादव, बरेठी निवासी अनिल यादव, उमेश मौर्या और मनोज तिवारी की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक के धक्के से शंकर स्वीट हाउस का काउंटर, टिनशेड भी टूट गया। अनियंत्रित ट्रक को देख आसपास के लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। बताया कि खलासी ट्रक चला रहा था। स्थानीय लोगों ने खलासी की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन