फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भूमि विवाद में तड़तड़ाई गोलियां, पांच जख्मी

भूमि विवाद में तड़तड़ाई गोलियां, पांच जख्मी

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बदलापुर। मछलीगांव ग्राम पंचायत के बनगांव भूमिहार गांव में मंगलवार दोपहर भूमि विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। आम तोड़ने को लेकर हुए झगड़े के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग में एक पक्ष के चार लोगों को गोली लगी। आरोप है कि फायरिंग एक बसपा नेता ने की। पथराव में बसपा नेता को भी चोटें आईं है। गोली से घायल लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला अस्पताल से भी एक को वाराणसी भेज दिया गया। हमला करने वाले पक्ष के लोग घर से फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के बनगांव भूमिहार गांव निवासी बसपा नेता और कोटेदार प्रेम सागर यादव व महेंद्र यादव आपस में पट्टीदार हैं। दोनों एक भूखंड पर अपना दावा करते हैं। इसे लेकर कई बार दोनों परिवारों के बीच विवाद हो चुका है। इसी जमीन पर एक आम का पेड़ भी लगा है। मंगलवार दोपहर महेंद्र के पुत्र राहुल ने पेड़ से आम तोड़ लिया। आरोप है कि प्रेम सागर ने राहुल को डांटने के बाद दो चाटा मार दिया। राहुल ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी तो महेंद्र पक्ष के लोग पूछताछ करने प्रेम सागर के घर चले गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप प्रत्यारोप और गाली गलौज के बीच पथराव शुरू हो गया। महेंद्र पक्ष का आरोप है कि प्रेम सागर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक और रिवाल्वर से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। महेंद्र यादव (40) के दाहिने जांघ, इनके छोटे भाई सुरेंद्र यादव के पुत्र विकास यादव (19) के बाएं कूल्हे, धर्मेंद्र (18) के दाहिने कूल्हे और पुत्री शिल्पा (13) के सिर पर गोली लगी। पथराव में दूसरे पक्ष के प्रेम सागर यादव (42) को भी चोट आई। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीधराचार्य पांडेय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गांव के हालात देख पीएचसी पहुंचे। पीएचसी पर चारों लोगों की हालत नाजुक देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष का कहना है कि प्रेम सागर पक्ष के लोग घर छोड़ कर फरार हैं। देर शाम तक महेंद्र पक्ष के लोगों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed