फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   स्वतंत्रता सेनानी भगेलू राम का निधन

स्वतंत्रता सेनानी भगेलू राम का निधन

Fri, 12 Dec 2014 05:30 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Fri, 12 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिरकोनी। जलालपुर थानाक्षेत्र के कोठिलापुर गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगेलूराम यादव का बुधवार को निधन हो गया। वह 108 वर्ष के थे। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके शव की अंत्येष्टि की गई। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र एवं पूर्व प्रधान जय कुमार यादव ने दी। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जलालपुर विवेक सिंह ने पुलिस के सशस्त्र जवानों के साथ गार्ड आफ आनर दिया। विधायक शचींद्रनाथ त्रिपाठी और तहसीलदार सदर कृष्णानंद तिवारी ने भी सेनानी के पार्थिव शरीर को सलामी दी। ब्लाक प्रमुख शंकर यादव, जयप्रकाश सिंह, सपा नेता नंदलाल यादव, मनोज यादव, गौरीशंकर यादव, राजदेव यादव, महेंद्र यादव, सुनील पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग उनकी शव यात्रा में शामिल हुए। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। स्वतंत्रता आंदोलन के बहुचर्चित काकोरी कांड में उन्होंने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। काकोरी कांड की घटना में शामिल होने के कारण उन्हें साढे़ तीन साल की सजा हुई थी।
विज्ञापन

रायबरेली, इटावा, मैनपुरी और शाहजहांपुर की जेल में उन्होंने सजा काटी थी। इंटर तक की शिक्षा हासिल करने वाले भगेलू राम आगे की पढ़ाई छोड़ स्वतंत्रता आंदोलन की आग में कूद पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed