{"_id":"60-141340","slug":"Jaunpur-141340-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगलगी में तीन मकान जले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगलगी में तीन मकान जले
Jaunpur
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर। हकारपुर गांव में बुधवार की सुबह अबूझ हाल में आग लगने से तीन कच्चे मकान जल गए। इसमें हजारों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने की कोशिश की। जानकारी मिलने पर अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया।
बदलापुर थानाक्षेत्र के हकारपुर गांव निवासी राम किशोर, लल्ला यादव और अलगू यादव के कच्चे मकान सटे हुए हैं। बुधवार को सुबह अचानक राम किशोर के मकान में आग लग गई। आग किन परिस्थितियों में लगी, यह कोई नहीं जानता। धीरे-धीरे आग ने अलगू और लल्ला के मकानों को को भी चपेट में ले लिया। इससे गृहस्थी के सामान जलने लगे। सुबह-सुबह मकान से धुआं उठता देख गांव के लोग हैरत में पड़ गए। दौड़कर पहुंचे तो मकान जल रहे थे। मिट्टी-बालू, पानी आदि से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। भुक्तभोगियों के मुताबिक अगलगी में छप्पर, भूसा, कपड़ा, अनाज और गृहस्थी के अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए।