{"_id":"60-140885","slug":"Jaunpur-140885-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस से छात्रों में होता है बौद्धिक विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस से छात्रों में होता है बौद्धिक विकास
Jaunpur
Updated Sat, 27 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित फार्मेसी संस्थान में आयोजित बौद्धिक गोेष्ठी में एनएसएस छात्रों को मेहनत और ईमानदारी के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के प्रध्यापक डा. एसके सिन्हा ने कहा कि एनएसएस से छात्रों में बौद्धिक विकास होता है। छात्रों को एक साथ रहकर समाज और देश सेवा करने का मौका मिलता है। एक-दूसरे के विचारों को जानने का सबसे बेहतर अवसर शिविर होता है। 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस, आठ मार्च को महिला दिवस, सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस, पांच जून को वन महोत्सव, 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का आयोजन किया जाता है। यह कार्यक्रम जो ऐसे हैं, जिनमें युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होती है। डा. एके श्रीवास्तव ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से छात्रों को किताबी ज्ञान के अलावा समाज से जुड़े कार्यों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि इंजीनियर्स-डे, फार्मासिस्ट डे पर छात्रों को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इस मौके पर धमेंद्र सिंह, पूजा सक्सेना, सुरेंद्र सिंह, ज्ञानेश परासरी सहित अन्य शिक्षक और छात्र मौजूद थे। कार्यक्रम अधिकारी विनय वर्मा ने आभार जताया।
विज्ञापन