फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   You raised questions about the pairing of five schools, so where is the order now that the schools have been shifted?

Jaunpur News: पांच स्कूलों की पेयरिंग पर आप ने उठाए सवाल, स्कूल शिफ्ट हुए तो आदेश कहां है

Tue, 25 Aug 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
You raised questions about the pairing of five schools, so where is the order now that the schools have been shifted?
जौनपुर। नगर क्षेत्र के पांच परिषदीय विद्यालयों की पेयरिंग के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रशासन के दावों पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के प्रांत प्रभारी पूर्वांचल डॉ. अनुराग मिश्र ने प्राथमिक विद्यालय ढालगर टोला, मिसिरपुर कन्या, कंपोजिट विद्यालय गदनअर्जानी, प्राथमिक विद्यालय उर्दू बाजार और प्राथमिक विद्यालय बाग हाशिम को लेकर सवाल उठाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन पेयरिंग का आधार कम छात्र संख्या बता रहा है, जबकि उनके अनुसार कंपोजिट विद्यालय गदनअर्जानी में 71, उर्दू बाजार में 61 और मिसिरपुर कन्या में 55 छात्र दर्ज हैं। उन्होंने पूछा कि इन विद्यालयों की पेयरिंग किस शैक्षिक सत्र में और किस आदेश के तहत की गई। उन्होंने पेयरिंग आदेशों की प्रमाणित प्रतियां सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि विद्यालय किराये के भवनों से शिफ्ट हुए हैं तो भवन खाली कराने और स्वामियों को कब्जा वापस देने का सक्षम अधिकारी का आदेश भी होना चाहिए। यू डायस रिकॉर्ड का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि बाग हाशिम को छोड़कर चार विद्यालयों के ‘क्या यह शिफ्ट वाला स्कूल है?’ कॉलम में नो दर्ज है। उन्होंने बाग हाशिम की छात्र संख्या पर भी सवाल उठाया। पार्टी का दावा है कि 2019-20 से 2025-26 तक यू डायस में छात्र संख्या शून्य दर्ज है, जबकि प्रशासन अब 40 छात्र पंजीकृत होने की बात कह रहा है। उन्होंने चुनौती दी, “स्कूल की बिल्डिंग दिखाइए, एक लाख रुपये का इनाम पाइए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed