फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   उत्तराखंड त्रासदी के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड त्रासदी के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 17 Jun 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Tue, 17 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तराखंड त्रासदी की बरसी पर सोमवार को जलजले में काल कवलित लोगों को जेसीआई की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। संस्था के लोगों ने नखास स्थित नव शिव दुर्गा मंदिर पर शांति पाठ का आयोजन किया और मोमबत्ती जला कर प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

इस मौके पर संस्था सदस्यों ने पर्यावरण बचाने का भी संकल्प लिया। जेसी शशांक सिंह रानू ने कहा कि हरे-भरे पेड़ पौधों को कटने के कारण पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है और यह स्थिति प्राकृतिक आपदाओं के लिए जिम्मेदार है। जेसी विशाल गुप्ता ने कहा कि उन वीरों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, जिन्होंने आपदा में फंसे लोगों को बचाने के लिए जान जोखिम में डाल दी। इस मौके पर जेसी नीतू गुप्ता, रिचा गुप्ता, पूजा गोयल, रत्नेश गुप्ता, धर्मेंद्र सेठ, नीरज श्रीवास्तव, हसन अब्बास, संजीव जायसवाल, विष्णु सहाय समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed