फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बाइक नहीं मिली तो बिना दुल्हन लौट गया दूल्हा

बाइक नहीं मिली तो बिना दुल्हन लौट गया दूल्हा

Fri, 13 Jun 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Fri, 13 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खुटहन। थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव में गुरुवार को बरात के बाद खिचड़ी रस्म के समय दूल्हे को बाइक नहीं मिली तो वह उखड़ गया और दुल्हन को अपने साथ लेने जाने से इंकार कर दिया। लड़की पक्ष और खुद लड़के पक्ष के लोग उसे काफी देर तक समझाते रहे, लेकिन वह माना नहीं और बिना दुल्हन के लौट गया। इसके बाद बाकी बाराती भी लौट आए।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव में बुधवार को सरपतहां थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव से बारात आई थी। बारात में रात भर बारातियों की खूब खातिरदारी हुई। विवाह शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गया। गुरुवार को खिचड़ी की रस्म होनी थी। यह तय हुआ था कि दूल्हे को इसी दौरान बाइक दी जाएगी। खिचड़ी की रस्म से पहले दूल्हे ने बाइक देखने की इच्छा जाहिर की। पता चला कि बाइक दहेज में दी ही नहीं गई है। इससे दूल्हा उखड़ गया और उसने कहा कि वह दुल्हन को अपने साथ नहीं ले जाएगा। देखते ही देखते शादी के उत्साह पर मायूसी छाने लगी। दूल्हे को घराती पक्ष वालों ने मनाया। वहीं उसके घर वालों ने भी उसे समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। काफी देर तक चला मान मनौव्वल का सिलसिला व्यर्थ हो गया और अंत में दूल्हा बिना दुल्हन के ही लौट गया। इसके बाद बारात भी लौट गई। इस घटना से दुल्हन और उसके परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed