फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   वैवाहिक कार्यक्रम में मारपीट और तोड़फोड़

वैवाहिक कार्यक्रम में मारपीट और तोड़फोड़

Thu, 12 Jun 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Thu, 12 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के तियरी गांव में मंगलवार की रात वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट हो गई। इसमें एक अधेड़ घायल हो गया। इसके अलावा कुछ लोगों ने मैजिक वाहन में तोड़फोड़ की। सूचना पाते ही थानेदार हमराहियों के साथ पहुंच गए। उन्होंने समझा-बुझा कर मामला शांत कराया। इसके बाद विवाह शांति से संपन्न हुआ।
विज्ञापन

तियरी गांव निवासी शोभानाथ यादव की बेटी का मंगलवार को विवाह था। बारात सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के छबीलेपुर से आई थी। बारात में द्वारपूजा के समय जेनरेटर बंद हो गया। इसी बात को लेकर बारातियों ने नाराजगी जताई। इसी दौरान कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में लड़की पक्ष के सलोनी महिमापुर गांव निवासी जिला यादव (55) को चोटें आईं। इसी दौरान किसी ने बाराती पक्ष ने मैजिक वाहन का शीशा तोड़ दिया। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष बिंद कुमार हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कराया। इसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। घायल जिला यादव को पास के ही एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed