फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रास्ते का विवाद खत्म, वहीं से बनेगा मार्ग

रास्ते का विवाद खत्म, वहीं से बनेगा मार्ग

Thu, 12 Jun 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Thu, 12 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जलालपुर। थाने के पीछे से निकल रहा मार्ग के बीच में धार्मिक स्थल होने को लेकर उपजा विवाद बुधवार को दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद खत्म हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने थाने में बैठ कर बातचीत के आधार पर विवाद को सुलझा लिया। तय हुआ कि थाने से निकलने वाला रास्ता पूर्ववत बनेगा। मंगलवार को इस मामले में स्थानीय लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंप कर थानेदार पर जबरदस्ती रास्ता बनवाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

जलालपुर थाने को सीधे हाईवे से जोड़ने के लिए गत दिनों में रास्ता बनना शुरू हुआ। तत्कालीन एसपी हैप्पी गुप्तन ने रास्ता बनवाने का निर्देश दिया था। एक सप्ताह पहले इसका कार्य शुरू हो गया। जिस ओर से रास्ता निकल रहा था, वहीं एक धार्मिक स्थल भी है। इसको लेकर लोगों ने विरोध किया। स्थानीय लोग मंगलवार को इस संबंध में डीएम से मिले और धार्मिक स्थल का हवाला देकर रास्ता निर्माण कार्य रोकने की अपील की। बुधवार को थानेदार रामेश्वर सिंह ने स्थानीय लोगों की थाने में बैठक बुलाई। लोगों ने अपनी समस्या बताई और कहा कि अगर रास्ता निर्माण से धार्मिक स्थल को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है तो उनको कोई ऐतराज नहीं है। करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद तय हुआ कि निर्माण कार्य पूर्ववत चलता रहेगा। हालांकि बुधवार को कार्य नहीं हुआ। बैठक में ग्राम प्रधान शीतला यादव, मो. शमी, अन्नू, शमशाद, मो. अलीम, लियाकत अली, मो. हसनैन खां, पंकज पांडेय, जलालपुर क्षेत्र के व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता, कमलेश यादव, मानिका राव, कृपा शंकर यादव, नीरज साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed