फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अबूझ हाल में विवाहिता की मौत

अबूझ हाल में विवाहिता की मौत

Mon, 09 Jun 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Mon, 09 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बरसठी। थाना क्षेत्र के तेजगढ़ गांव निवासी एक व्यक्ति की पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। रात में खाना खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो घर वाले जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाते ही मायके वाले पहुंच गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बरसठी थाना क्षेत्र के तेजगढ़ गांव निवासी राजेश मौर्य का विवाह 2012 में पनईपुर लक्ष्मण पट्टी ज्ञानपुर निवासी महेंद्र कुमार मौर्य की बेटी रिंकी (22) से हुआ था। शनिवार की रात रिंकी अपने परिवार के लोगों को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गई। उसका पति जब कमरे में गया तो रिंकी की हालत बिगड़ रही थी। परिवार वाले उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने बताया कि जहरीले पदार्थ के कारण उसकी मौत हो गई। परिवार वाले शव को लेकर घर पहुंच गए। रविवार को सुबह इसकी जानकारी मायके वालों को दी। सूचना पाते ही रिंकी के पिता महेंद्र कुमार मौर्य पहुंच गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने महेंद्र मौर्य की तहरीर पर पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दहेज के नाम पर दो लाख रुपये की मांग हो रही थी। पैसा न देने पर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed