{"_id":"60-131228","slug":"Jaunpur-131228-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसने से एक की मौत, दूसरी गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसने से एक की मौत, दूसरी गंभीर
Jaunpur
Updated Sat, 31 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। अलग-अलग घटनाओं में झुलसने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी महिला की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया।
खुटहन थाना क्षेत्र के बूढ़ापुर गांव निवासी अनिल कुमार की पत्नी रेखा देवी (26) शुक्रवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना जफराबाद थाना क्षेत्र के बशीरपुर गांव की है। बशीरपुर गांव निवासी विनय प्रसाद की पत्नी ममता देवी (30) सुबह खाना बनाते समय झुलस गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।