फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मुन्ना बजरंगी के घर पुलिस का छापा

मुन्ना बजरंगी के घर पुलिस का छापा

Sat, 31 May 2014 05:33 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sat, 31 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
सुरेरी। मडि़याहूं सर्किल के सभी थानों की पुलिस ने सुल्तानपुर जेल में बंद माफिया प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी के सुरेरी थानाक्षेत्र के कसेरू पुरेदयाल गांव स्थित आवास पर छापा मारा। देर तक चली छापेमारी में पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा। घर के लोगों से पूछताछ कर पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन

सीओ आरके चतुर्वेदी के नेतृत्व में सुरेरी, रामपुर, नेवढि़या, बरसठी, मडि़याहूं थाने के पुलिस ने गुरुवार की रात मुन्ना बजरंगी के पूरेदयाल स्थित आवास पर छापा मारा। पुलिस ने घर के बाहर खड़ी लग्जरी कार के बारे में मुन्ना बजरंगी के भाई राकेश सिंह से पूछताछ की। राकेश सिंह ने बताया कि चाबी चालक के पास है। इसके बाद काफी देर तलाशी के बाद पुलिस वापस लौट गई। वहीं शुक्रवार को मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने पत्रकार वार्ता कर पुलिस पर मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। कहा कि बिना महिला पुलिस के उनके घर में छापेमारी की गई। वहीं सीओ का कहना है कि एडीजी कानून व्यवस्था से मिले निर्देश पर शातिर अपराधियों की धरपकड़ के लिए प्रक्रिया चलाई जा रही है। यह उसी का हिस्सा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed