फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   तीन दिनों से डेढ़ सौ गांवों की बत्ती गुल

तीन दिनों से डेढ़ सौ गांवों की बत्ती गुल

Wed, 28 May 2014 05:33 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Wed, 28 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
सुइथाकला। विद्युत उपकेंद्र से जुड़े डेढ़ सौ गांवों में रविवार से बिजली गुल है। इस दिन आंधी-पानी आने के चलते छह गांवों में 26 खंभे गिर गए थे। इसमें 22 एलटी और चार एचटी खंभे हैं। खंभों के गिरने के चलते तीन दिनों से डेढ़ सौ गांवों को बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। बिजली न मिलने से लोगों की नींद हराम हो गई। विभाग के लोग खंभों को लगा कर बिजली आपूर्ति बहाल करने में लगे हुए हैं। अगर अधिकारियों की माने तो बिजली आपूर्ति बहाल करने में अभी दो दिन और लग सकते हैं ।
विज्ञापन

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है बिजली की समस्या अपने आप बढ़ जाती है। बिजली लोगों को चैन की नींद नहीं लेने देती है। रविवार को जिले भर में आंधी-पानी आया था। इसके चलते कई जगहों पर भारी नुकसान हुआ। कुदरत के कहर का सुइथाकला उपकेंद्र से जुड़े डेढ़ सौ गांवों के लोगों को भी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सुइथाकला उपकेंद्र से चार फीडर जुड़े हैं। इसमें अरसियां, ढेहरी, अमारी और विश्वबैंक फीडर जुड़े हैं। इन फीडरों से जुड़े सवायन, रुधौली, सीतमपट्टी, गंगौली, सुइथाकला, पूरेसंभल शाह, रामनगर, कटघर, सारीजहांगीर पट्टी, भुसौड़ी, अरसियां, कम्मरपुर, चिलबिली, ईशापुर, भगासा, सरपतहां, चौबहां, जूरापुर, अमावाकला, अमावा खुर्द, ऊंचगांव समेत डेढ़ सौ गांवों में बिजली नहीं है। बताया गया कि भुसौड़ी गांव में सात खंभे, ईशापुर में तीन, बनरहा में तीन खंभे, घुघरी सुल्तानपुर में छह खंभे, भगासा में चार खंभे, सुइथाकला के तीन खंभे गिरे हैं। भगासा के पास चार एचटी खंभे और बाकी स्थानों पर एलटी खंभे गिरे हैं। इसके चलते डेढ़ सौ गांवों में बिजली नहीं मिल रही है। बिजली न मिलने के चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है। तीन दिनों से लोग चैन की नींद नहीं सो पाए हैं। इसके अलावा जिन लोगों ने सब्जी की खेती की है। सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं। दिक्कत तो इस कदर है कि लोगों के बिजली से जुड़े हुए हर काम ठप पड़ गए हैं। यहां तक की मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि बिजली विभाग के लोग जिन गांवों में खंभे टूट कर गिरे हैं वहां मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


छह गांवों में खंभे गिरे हैं। खंभों की मरम्मत के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं। खंभों को लगाने में अभी दो दिन और लगेगा । इसके बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक श्रीवास्तव, एसडीओ शाहगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed