{"_id":"60-130961","slug":"Jaunpur-130961-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप चालक से 50 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप चालक से 50 हजार की लूट
Jaunpur
Updated Thu, 29 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नेवढि़या। रामपुर थाना क्षेत्र के भरसठ गांव के पास पिकअप चालक को मारपीट कर 50 हजार रुपये छीन लिए गए। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
जमालापुर गांव निवासी संजय गुप्ता मंगलवार को भरसठ गांव में मुर्गी चारा देने के बाद 50 हजार रुपये लेकर आ रहा था। आरोप है कि गांव के बाहर एकांत में चार-पांच लोगों ने पिकअप रोक ली। गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और रुपये लूट लिए। पीडि़त ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो सिपाहियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की। एसओ राजेश कुमार का कहना है कि पीडि़त पिकअप से जा रहा था कि किसी को धक्का लग गया। इस दौरान मारपीट हुई है। पैसा छीने जाने की जांच की जा रही है।