{"_id":"60-130870","slug":"Jaunpur-130870-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के वाहन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के वाहन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Jaunpur
Updated Tue, 27 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। सरपतहां थाने की पुलिस ने क्षेत्र के जुड़ापुर पुलिया के पास से रविवार को चोरी की बोलेरो के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर कुल चार बोलेरो और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी पूरे प्रांत में चोरी के वाहनों को खरीदने और बेचने का काम करते हैं।
एसपी हैप्पी गुप्तन ने पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरतपहां थानेदार विजय बहादुर सिंह को सूचना मिली कि जुड़ापुर पुलिया के पास तीन लोग बोलरो में सवार होकर जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर यहां से तीन लोगों राकेश निवासी कसियापुर थाना सरपतहां, यहीं के निवासी महेश और पुराबेचू जुमदपुर के निवासी अनिल कुमार को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने सरपतहां थाना क्षेत्र के भगासा गांव से एक बोलेरो, अहिर्याइं से एक, चंदौली से एक और डीह अशरफाबाद से एक बोलेरो बरामद की। पुलिस ने इन गांवों से बोलेरो के साथ सरपतहां थाना क्षेत्र के भगासा निवासी रणविजय सिंह, अहियाईं निवासी यादवेंद्र दत्त दुबे और चंदौली निवासी रफीक को गिरफ्तार किया। बाकी के दो आरोपी भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपियों के पास से कुल पांच बोलेरो बरामद की गई हैं।