{"_id":"60-125583","slug":"Jaunpur-125583-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी में रखे-रखे सूख गए तीन हजार पौधे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरी में रखे-रखे सूख गए तीन हजार पौधे
Jaunpur
Updated Thu, 27 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्हनीबाजार। जिले में हरियाली बिखेरने की सरकारी मुहिम को सरकार के नुमाइंदे ही झटका दे रहे हैं। शाहगंज वन रेंज के खुदौली वन पार्क में लगाने के लिए रखे गए तीन हजार पौधे मातहतों की लापरवाही के चलते सूख गए। इसमें 21 सौ पौधे शीशम और 900 पौधे अर्जुन के हैं। इससे लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान तो हुआ ही, जिले में हरियाली बिखेरने का सपना भी चकनाचूर हो गया।
शाहगंज वन रेंज के खुदौली वन पार्क (नर्सरी) में फरवरी 2013 को तीन हजार पौधे रोपण के लिए मंगाए गए थे। उन पौधों को फरवरी 2014 तक लगा दिया जाना था, लेकिन, विभाग के जिम्मेदार लोगों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इससे नर्सरी में रखे-रखे सभी पौधे सूख गए। इनमें 21 सौ पौधे शीशम के और नौ सौ पौधे अर्जुन के थे। वनकर्मियों के मुताबिक एक पौधा 50 रुपये से अधिक की कीमत में आम आदमी को बेचा जाता है। ऐसे देखा जाए तो विभाग को लगभग डेढ़ लाख रुपये की क्षति हो गई। इन पौधों को सहेजने की ड्यूटी में एक और करामात की गई है। बिना जड़ वाले बड़े-बड़े पौधों को थैली में भरवा दिया गया है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का मानना है कि नर्सरी में रखे गए पौधे समुचित सिंचाई के अभाव में सूख गए हैं। जबकि उन पौधों को फरवरी तक लगा दिया जाना था और फरवरी तक रुक-रुक कर बरसात होती रही है। शाहगंज वन रेंज के रेंजर राम अवध सरोज ने कहा कि वहां तैनात कर्मचारियों ने पौधों की ठीक ढंग से सिंचाई नहीं की। इसके चलते पौधे सूख गए।