फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ईवीएम का नोटा दबाएंगे 16 लाख कर्मचारी

ईवीएम का नोटा दबाएंगे 16 लाख कर्मचारी

Thu, 27 Mar 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Thu, 27 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। अबकी बार लोकसभा चुनाव में प्रदेश के 16 लाख राज्य कर्मचारी ईवीएम मशीन का नोटा बटन दबाने के लिए कमर कस रहे हैं। तमाम आंदोलनों और वादों के बाद भी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल न किए जाने से कर्मचारी गुस्से में हैं। कर्मचारियों का यह गुस्सा अब चुनाव में फूटने वाला है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने लोकसभा चुनाव में इस मुहिम को सफल बनाने के लिए प्रदेश भर में जनजागरण अभियान चलाने की रणनीति तय की है। 27 मार्च से इस अभियान की शुरुआत प्रदेश के सहारनपुर, गाजियाबाद और अलीगढ़ से एक साथ की जाएगी। इसके लिए प्रदेश स्तर पर तीन टीमोें का गठन कर सभी जिलों में बाइक जुलूस और रैली का कार्यक्रम भी तय कर लिया गया है। जौनपुर में 17 और 18 अप्रैल को कर्मचारी जुलूस निकाल कर रैली करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2004 से कर्मचारी पेंशन योजना को बंद कर दी। अब 60 साल की उम्र में जब कर्मचारी नौकरी से रिटायर होंगे तो आजीविका के लिए उनके पास विकल्प नहीं होगा। कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। इसके लिए प्रदेश भर में महा हड़ताल तक हुई, लेकिन सरकार अपने फैसले पर अडिग रही। अभियान चलाकर सांसद और विधायकों से उनसे अपना रुख स्पष्ट करने के लिए पत्र लिखवाया गया। मामला राष्ट्रपति के दरबार तक भी पहुंचा, लेकिन सरकार की ओर से कोई सार्थक पहल नहीं की गई। थक-हार कर संगठन ने इस बार चुनाव में किसी भी प्रत्याशी को वोट न करने का बड़ा फैसला लिया है। कर्मचारी चुनाव में ईवीएम का नोटा (नन आफ द एबव) बटन दबाने का फैसला कर चुके हैं। इसके लिए सभी जिलों में बाइक जुलूस और रैली के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। 27 मार्च से सहारनपुर, गाजियाबाद और अलीगढ़ से एक साथ शुरू हो रहा यह जागरूकता अभियान तीन मई को बलिया, गाजीपुर, बस्ती और गोरखपुर में समाप्त होगा। जनजागरण अभियान के लिए प्रदेश स्तरीय तीन कर्मचारी नेताओं के नेतृत्व में अलग अलग टीम बनाई गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिकेश तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेश अवस्थी और प्रदेश महासचिव शिवबरन सिंह अलग अलग टीमों का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन


इनसेट
पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किए जाने की मांग को लेकर वर्ष 2004 से अब तक प्रदेश स्तर पर कई बार आंदोलन किया गया। जनप्रतिनिधियों से लिखित आश्वास लिया गया, सरकार ने भी भरोसा दिया, लेकिन मांग पूरी नहीं की गई। इसलिए संगठन ने इस बार चुनाव में ईवीएम का नोटा बटन दबाने का निर्णय लिया है। 27 मार्च से तीन मई तक प्रदेश के सभी जिलों में कर्मचारियों द्वारा जन जागरण अभियान चलाने का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। प्रदेश भर में राज्य कर्मचारियों की संख्या 16 लाख से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिकेश तिवारी
अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश

इनसेट
जन जागरण अभियान को सफल बनाने के लिए संगठन के प्रदेश नेतृत्व का पत्र आया है। जिले में 17 अप्रैल को बाइक जुलूस और 18 अप्रैल को रैली का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की जा रही है।
राकेश श्रीवास्तव
अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed