{"_id":"60-125580","slug":"Jaunpur-125580-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति के लिए सिटी मजिस्ट्रेट से मिले छात्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति के लिए सिटी मजिस्ट्रेट से मिले छात्र
Jaunpur
Updated Thu, 27 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जनता पीजी कालेज रतनूपुर के छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर बैंक से छात्रवृत्ति का भुगतान कराने की मांग की। छात्रों ने आरोप लगाया कि उनके बैंक खाते में छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति का कुल 8600 रुपये समाज कल्याण विभाग से भेजा गया है। बैंक उन्हें सिर्फ 36 सौ रुपये का ही भुगतान करने को तैयार है। बैंक के अधिकारी कहते हैं कि बाकी रकम कालेज को दी जाएगी। डीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
करीब 25 की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र जिलाधिकारी से मिलना चाहते थे। डीएम की गैर मौजूदगी के चलते छात्रों ने नगर मजिस्ट्रेट से मिल कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। नगर मजिस्ट्रेट रामनरेश पाठक को दिए गए ज्ञापन में छात्रों ने कहा है कि जनता पीजी कालेज रतनूपुर के छात्रों के खाते में वजीफा और फीस प्रतिपूर्ति योजना का कुल 86 सौ रुपये उनके बैंक खाते में भेजा गया है। पैसा निकालने के लिए छात्र जब बैंक जा रहे हैं तो बैंक कर्मचारी सिर्फ 36 सौ रुपये का ही भुगतान करने को तैयार हैं। वजह पूछने पर बैंक के अधिकारी कहते हैं कि उन्हें निर्देश दिया गया है कि जिन छात्रों का कालेज निशुल्क प्रवेश लिया है, उन्हें सिर्फ 36 सौ रुपये का ही भुगतान किया जाए। बाकी पैसा कालेज को दिया जाएगा। छात्रों ने आरोप लगाया है कि पैसा सभी छात्रों का रोका जा रहा है जबकि सभी छात्रों का निशुल्क प्रवेश नहीं लिया गया है। दाखिले के लिए छात्रों से 4836 रुपये लिए गए हैं। इसकी उनके पास रसीद भी है। नगर मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच के बाद पूरे पैसे का भुगतान कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में रामअजोर, नीरज कुमार, राजेंद्र प्रसाद, संजय कुमार, राजीव कुमार, सुनील, प्रदीप आदि छात्र शामिल थे।