{"_id":"60-125413","slug":"Jaunpur-125413-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतला अष्टमी पर चौकिया में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतला अष्टमी पर चौकिया में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Jaunpur
Updated Tue, 25 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। शीतला अष्टमी के मौके पर सोमवार को चौकिया स्थित मां शीतला का दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह पांच बजे ही मंदिर का कपाट खोल दिया गया था। दर्शन-पूजन के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई थी। अष्टमी के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने का अंदेशा पहले से होने के कारण यहां सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।
मंदिर परिसर को फूल और झालरों से सजाया गया था। साज सज्जा के लिए यहां एक सप्ताह से तैयारी चल रही थी। देर शाम तक मंदिर परिसर मां के जयकारे से गूंजता रहा। दूर दराज से आई महिलाओं ने कड़ाही चढ़ा कर दर्शन पूजन किया और मन्नतें मांगीं। दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। दर्शनार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसे देखते हुए बड़े वाहनों को मंदिर से काफी पहले ही रोक दिया गया था।