फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाकियू ने कलेक्ट्रेट में की किसान पंचायत

भाकियू ने कलेक्ट्रेट में की किसान पंचायत

Sun, 23 Mar 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sun, 23 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन ने विभिन्न समस्याओं के खिलाफ शनिवार को कलेक्ट्रेट में किसान पंचायत का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव के नेतृत्व में किसानों ने समस्याएं उठाईं। किसानों ने एक स्वर से मांग की कि फैक्ट्रियों की तर्ज पर किसानों को भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए। मांग से संबंधित राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

हाथ में हंसिया और लाठी लेकर पंचायत में पहुंचे किसानों ने कहा कि देश भर की जनता का पेट भरने वाले किसानों की कोई भी सरकार सुधि नहीं ले रही है। गन्ना किसानोें के बकाए का भुगतान किए जाने की मांग की गई। मिल में पेराई के बाद चीनी बाजार में पहुंच जाती है लेकिन किसानों को गन्ना का भुगतान नहीं किया जाता। यही वजह है कि गन्ना किसान आत्महत्या के लिए विवश हो जाते हैं। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में ओलावृष्टि से नष्ट फसलों का मुआवजा दिए जाने, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकों की संख्या बढ़ाए जाने की भी मांग की गई है। राजबली यादव, शैलेश वर्मा, शिव प्रताप सिंह, विनोद दुबे, चंद्रबली, बुटुन राम, किरन तिवारी, शिव देवी, लीलावती, सीता, शकुंतला, विनोद मौर्य, सविता पटेल, लालती देवी आदि ने समस्याएं गिनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed