{"_id":"6a931c895a1a943d3e04b24a","slug":"health-department-issues-advisory-to-prevent-swine-flu-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-161943-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के संक्रमण को देखते हुए शासन के निर्देश पर सीएमओ ने स्वाइन फ्लू संक्रमण से बचाव को एडवाइजरी जारी की है।
सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने और खांसी जुकाम बुखार के लक्षण मिलने पर नजदीकी चिकित्सालय में डॉक्टर की सलाह लेकर इलाज कराने की अपील की है। जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग के बाद शनिवार को देर शाम एडवाइजरी जारी किया गया। स्वाइन फ्लू से लखनऊ में एक मौत होने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है। सीएमओ डॉ. गंगाराम ने बताया कि स्वाइन फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए सभी अस्पतालों में कोविड की तरह हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। अस्पतालों में भी सभी डॉक्टर और कर्मचारी मास्क का प्रयोग करें और आमजन सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाएं, रूमाल से मुंह को ढक कर रखें तथा भीड़भाड़ वाले स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. जिलाउल हक ने बताया कि अधीक्षकों को एडवाइजरी जारी कर दी गई है।
स्वाइन फ्लू किस कारण होता है: स्वाइन फ्लू एच1 एन 1 इन्फ्लूएंजा ए वायरस के संक्रमण से होता है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बात करने पर निकलने वाली श्वसन बूंदों के संपर्क में आने से वायरस दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकता है।
संक्रमित सतह को छूने और उसके बाद आंख, नाक या मुंह को छूने से भी संक्रमण फैलने की संभावना रहती है। स्वाइन फ्लू (एच1 एन 1) के लक्षण: एच 1 एन 1 के लक्षण सामान्य फ्लू जैसे हो सकते हैं और अक्सर अचानक शुरू होते हैं। बुखार, ठंड लगना, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या नाक बंद होना, सिरदर्द , शरीर या मांसपेशियों में दर्द, थकान और कमजोरी महसूस होना इसके प्रमुख लक्षण हैं।