{"_id":"622b8e94e171f62db4641f59","slug":"99-out-of-121-candidates-forfeited-jaunpur-news-vns642773948","type":"story","status":"publish","title_hn":"121 प्रत्याशियों में 99 की जमानत जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
121 प्रत्याशियों में 99 की जमानत जब्त
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद की नौ विधानसभा सीटों पर 121 प्रत्याशियों में से 99 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। इनमें कई दिग्गज प्रत्याशी भी हैं, जिनके पक्ष में प्रचार करने के लिए एक से बढ़कर एक स्टार प्रचारक सामने आए थे।
विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों से नामांकन के दौरान जमानत राशि जमा कराई गई थी। यह जमानत राशि कुल पड़े मत के छठे हिस्से से कम मत पाने पाने पर जब्त कर लिए जाने का प्रावधान हैं, जबकि उसके ऊपर मत पाने वाले प्रत्याशियों की जमानत राशि व्यय का लेखा-जोखा दिखाने के बाद आवेदन करने पर वापस की जाती हैं। ऐसे में इस बार सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को जमानत के रूप में 10 हजार, जबकि अनुसूचित जाति के प्रत्याशियों से पांच हजार रुपये नामांकन के साथ शुल्क के रूप में ट्रेजरी चालान द्वारा जमा कराया गया था लेकिन मतगणना के बाद यह बात सामने आई कि 121 प्रत्याशियों में 99 ऐसे प्रत्याशी हैं, जिनकी जमानत जब्त कर ली गई है। इसमें कई दिग्गज प्रत्याशी शामिल हैं। आंकड़ों पर नजर करें तो बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से सपा, भाजपा और बसपा प्रत्याशी को छोड़कर कुल 14 में से 11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। इसी तरह, शाहगंज सीट से भी यही हाल है, जहां निषाद पार्टी, सपा और बसपा को छोड़कर कुल 13 में से 10 प्रत्याशी अपनी जमानत राशि तक नहीं बचा पाए। वहीं, सदर सीट पर 25 प्रत्याशियों में भाजपा और सपा के उम्मीदवार को छोड़कर सभी की जमानत जब्त हो गई है। मुंगराबादशाहपुर में भाजपा और सपा को छोड़कर 15 में 13 उम्मीदवार कुल मत का छठवां हिस्सा भी वोट नहीं पाएं हैं। मछलीशहर में भी यही हालत देखने को मिल रही है। जहां कुल 10 प्रत्याशियों सपा और भाजपा के अलावा सभी आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। इसी तरह मडि़याहूं में 12 उम्मीदवारों में अपना दल एस, सपा और बसपा को छोड़कर सभी दल के 9 प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। जफराबाद में भी 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इनमें सुभासपा और भाजपा के प्रत्याशी को छोड़कर सभी आठ प्रत्याशी की जमानत राशि तक जब्त हो गई। हालांकि, केराकत विधानसभा सीट पर सपा, भाजपा और बसपा के प्रत्याशी समेत 10 उम्मीदवार चुनावी समर में थे लेकिन यहां इन तीनों दलों को छोड़कर सभी सात प्रत्याशी कुल मत का छठवां हिस्सा भी मत हासिल नहीं कर पाए, ऐसे में उनकी जमानत राशि जब्त हो गई।