फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कुल्हनामऊ गांव के लोगों ने किया मतदान बहिष्कार का ऐलान

कुल्हनामऊ गांव के लोगों ने किया मतदान बहिष्कार का ऐलान

Sat, 30 Mar 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
कुल्हनामऊ गांव के लोगों ने किया मतदान बहिष्कार का ऐलान

विज्ञापन

जौनपुर। सदर लोकसभा क्षेत्र के कुलहनमऊ गांव की दलित बस्ती के लोगों ने मतदान बहिष्कार का ऐलान किया है। बस्ती के लोगों की नाराजगी इस बात से है कि उन्हें अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाता । जिससे उनके बच्चों को न तो स्कूलों में स्कॉलरशिप का लाभ मिल पाता है और न ही अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ मिलता है । बस्ती के लोग जाति प्रमाण पत्र के लिए कई वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। इस बार चेतावनी दी है कि अगर लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया तो वे मतदान का बहिष्कार करने के साथ अपना धर्म परिवर्तन भी कर लेंगें।

सिकरारा विकास खंड के कुल्हनमऊ गांव की दलित बस्ती की आबादी करीब पांच हजार है। बस्ती के लोग मजदूरी कर के जीवन यापन करते हैं। उनका दावा है कि वे दलित हैं लेकिन उन्हें अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाता। इसी समाज के वीरबल भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री हैं। वह कहते हैं कि यह बड़ी विडंबना है। इसी जाति के दूसरे जिलों में जो रिश्तेदार हैं उन्हें अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र दिया जाता है। इस जिले में भी पहले प्रमाण पत्र जारी किया जाता रहा लेकिन अब यह कह दिया जाता है कि वे अनुसूचित जाति में नहीं आते। जबकि अनुसूचित जाति की ही उप जाति नोना है जिससे इस समाज के लोग ताल्लुक रखते हैं। कुल्हनामऊ गांव निवासी लालजी कहते हैं कि उन्हें तहसील से अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र पहले जारी हुआ था। वह 15 साल तक ग्राम प्रधान भी रहे। लेकिन उनके ही बेटे का अब प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है। उनके पुत्र पवन कुमार काशी विद्यापीठ से बीएसएसी के छात्र हैं। उनका कहना है कि आज तक उन्हें कभी वजीफे का लाभ नहीं मिला। इसकी वजह कि उन्हें जातिप्रमाण पत्र नहीं दिया गया। यही नहीं अन्य शासकीय योजनाओं से भी इस समाज के लोग वंचित हैं। बस्ती के लोगों ने गांव में बोर्ड लगा दिया है कि अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र नहीं तो वोट नही। चुनाव से पहले प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया तो धर्म परिवर्तन करने की भी चेतावनी दी है। भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री बीरबल कहते हैं कि बस्ती के लोगों ने तय कर लिया है कि इस बार लोकसभा चुनाव से पहले अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र नहीं बना तो वे वह हिंदू धर्म छोड़क दूसरा धर्म अपना लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed