फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बजट न प्रस्तुत करने पर सभासदों का हंगामा

बजट न प्रस्तुत करने पर सभासदों का हंगामा

Fri, 08 Mar 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
बजट न प्रस्तुत करने पर सभासदों का हंगामा
जौनपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष माया टंडन की अध्यक्षता में नगरपालिका कार्यालय के सभागार में हुई। वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है, लेकिन बजट न पेश करने पर सभासदों ने आपत्ति की। बहस के दौरान सभासद आपस में ही भिड़ गए। एक दूसरे को देख लेने तक की बात होने लगी। कुछ सभासदों ने ही बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। हालांकि बहस के दौरान अध्यक्ष और ईओ बैठक से चले गए।
विज्ञापन

बैठक शुरू होते ही 10 जनवरी को हुई बैठक में अधूरे रह गये प्रस्ताव को पास कराने के लिए सदन में रखा। पिछली बैठक में पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत विभिन्न कार्यों का डीपीआर का प्रस्ताव लाया गया था लेकिन त्रुटि होने के कारण उसे पास नहीं किया गया था। संशोधन के बाद उसे आज सदन में रखा गया। सभासद नंदलाल यादव, दीपक जायसवाल, रेनू पाठक सहित अन्य ने आपत्ति की। कहा कि मार्च वित्तीय वर्ष की समाप्ति का वर्ष है। इसलिए पालिका का बजट पास होना चाहिए। सभासदों ने कहा कि बजट पास न होने के कारण कर्मचारियों का वेतन नहीं मिलेगा, सफाई, बिजली सहित अन्य कार्य भी प्रभावित होगा। कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहित लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

इस मुद्दे को लेकर कुछ अन्य सभासदों के बीच बहस होने लगी। कुछ सभासद यह कहने लगे कि डीपीआर को ही पास होने दिया जाए। इस पर दो सभासदों में तीखी नोंकझोंक होने लगी। सभासद आपस में ही बहस करने लगे। वरिष्ठ सभासद व एसडीएम सदर मंगलेश दुबे ने भी समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग शांत नहीं हुए। तभी अध्यक्ष माया टंडन और ईओ कृष्ण चंद्र सदन से चले गये। बैठक में सभासद हुस्नआरा इरशाद मंसूरी, सतीश त्यागी, रामसूरत मौर्य, नमिता सिंह, रामअवतार सोनी, संतोष मौर्य, बाला लखंदर यादव, संजीव भारती, मो. सदफ सहित अन्य मौजूद रहे। वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना होने के बाद बजट प्रस्तुत न करने के संबंध में अध्यक्ष ने कहा कि बजट को अप्रैल के प्रथम सप्ताह में प्रस्तुत किया जाता है। पिछली बैठक के डीपीआर को स्वीकृति दिलाने के लिए आज बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed