फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मनरेगा मजदूरों का बकाया है 56 लाख मजदूरी

मनरेगा मजदूरों का बकाया है 56 लाख मजदूरी

Mon, 28 Jan 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों का बकाया है 56 लाख मजदूरी

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में मनरेगा मजदूरों का 56 लाख रुपया मजदूरी बकाया है। उनको चार दिसंबर से लेकर अब तक की मजदूरी नहीं मिल पाई है। विभाग शासन से धनराशि नहीं आने का रोना रो रहा है। ऐसे में जांब कार्ड धारकों का काम करने से मोह भी भंग हो रहा है। वे काम मांगने नहीं आ रहे हैं। जिसका कारण है कि चालूू वित्तीय वर्ष में अभी तक मात्र 1246 जांबकार्ड धारकों को ही 100 दिन का काम दिया जा सका है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण गारंटी रोजगार योजना के तहत लोगों का जॉब कार्ड बनाकर काम देने का कार्य किया जाता है। जिसके क्रम में जिले में कुल तीन लाख 16 हजार 598 लोगों का जाबकार्ड बनाया गया है। जॉब कार्ड धारकों को समय से उनके मजदूरी का भुगतान नहीं हो पाता है। साथ ही मजदूरी भी आम मजदूरी से कम मिलती है। जिसके कारण काफी कम जाबकार्ड धारक ही काम करने आते हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। मात्र एक लाख 70 हजार जांबकार्ड धारक ही काम मांगने आते हैं।इसमें भी अभी तक मात्र 87 हजार 290 मनरेगा मजदूरों ने काम किया है। जिसमें से 1246 मनरेगा मजदूरों ने 100 दिन का काम किया है। वहीं इन मजदूरों द्वारा किए गए मजदूरी का भुगतान चार दिसंबर से लेकर अब तक नहीं किया गया है। जबकि इन मनरेगा मजदूरों का लगभग 56लाख रुपया बकाया है।

पैसा कम मिलने से नहीं मांगने आते काम
जौनपुर। मनरेगा मजदूर पैसा कम मिलने के कारण काम मांगने नहीं आते हैं। बाहर मजदूरी करने पर 300 रुपये प्रति दिन मजदूरी मिलती है। जबकि मनरेगा में मात्र 175 रुपये मजदूरी मिलती है। जिससे मनरेगा मजदूरों को काम करने पर प्रति दिन 125 रुपये का नुकसान होता है। जिससे मनरेगा मजदूर काम मांगने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


146595 मनरेगा मजदूर हैं निष्क्रिय
जौनपुर। जिले में 146595 मनरेगा मजदूर कभी भी काम नहीं मांगते हैं। जिनको निष्क्रीय जांब कार्ड धारक के रुप में रखा गया है।मात्र एक लाख 70 हजार मनरेगा मजूदर ही काम किए हैं। जिनको सक्रीय जांबकार्ड धारक के रुप में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनरेगा में मजदूरी कम होने और समय से मजदूरी का भुगतान नहीं हो पाने के कारण जाबकार्ड धारक काम मांगने नहीं आ रहे हैं, जो भी जांब कार्ड धारक काम मांगने आते हैं । उनको काम दिया जाता है। चार दिसंबर से अभी तक मनरेगा मजदूरों का बकाया 56 लाख की मजदूरी का भुगतान नहीं हो पाया है। शासन से पैसा नहीं आने के कारण मजदूरों का बकाया भुगतान नहीं किया जा सका है।
कमलेश कुमार सोनी
उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed