फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मतदान के लिए छात्रों को किया जागरूक

मतदान के लिए छात्रों को किया जागरूक

Wed, 23 Jan 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए छात्रों को किया जागरूक
जौनपुर। रजा डीएम शिया इंटर कॉलेज में युवा मतदाता महोत्सव मंगलवार को आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन एसडीएम सदर मंगलेश दुबे ने आसमान में यूथ वोटर फेस्टिवल लिखा गुब्बारा छोड़ कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी के लिए जागरूकता के उद्देश्य से स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इस दौरान छात्रों को मतदान के लिए प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सदर ने कॉलेजों में निर्वाचन साक्षरता क्लब के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इस क्लब के युवा सदस्यों के सहयोग से युवा मतदाता महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र है और देश का भविष्य युवाओं के हाथों में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा अपना वोटर कार्ड बनवाकर लोकतंत्र का हिस्सा बनें, ताकि चुनाव के समय अपने पसंद के उम्मीदवारों को अपना मत दे सकें। उन्होंने भावी मतदाताओं से भी लोगों को जागरूक करने के लिए बल देते हुए कहा कि युवा अपनी जिम्मेदारी समझे और अपने आसपास के युवाओं को भी मतदाता पहचान पत्र बनवाने व समय समय पर वोट देने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

युवा महोत्सव मे शीया इंटर कॉलेज, डॉ अख्तर हसन रिजवी शीया डिग्री कॉलेज, मीना रिजवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दर्कशा फातिमा, तनु यादव व खुशी साहू ने मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत की। प्रबंधक नजमुल हसन नजमी एवं प्रधानाचार्य डॉ. अलमदार नजर ने निर्वाचन साक्षरता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। संचालन स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, तहसीलदार सदर ज्ञानेन्द्र सिंह, स्वीप कोआर्डिनेटर रमेश चन्द्र यादव, मोहम्मद अब्बास, प्रधानाचार्य तहसीम फात्मा, प्राचार्य डॉ. सादिक रिजवी, कुमैल हैदर, हसन सईद, मो. रजा, नागेन्द्र, अवधेश पांडे, आमिर मेहंदी, आजम खां, कैप्टन असलम, आरिज रिजवी, अन्जुम सईद, रूकसाना, लेखपाल संजय राय, विष्णु नरायण सिंह, श्याम बहादुर, विजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed