{"_id":"5c44c829bdec224b7a553d28","slug":"91548011561-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाखोपुर गांव में में पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाखोपुर गांव में में पीएसी तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खाखोपुर गांव में मारपीट को लेकर उपजे तनाव को देखते हुए घटना के पांचवे दिन रविवार को भी पीएसी तैनात है। यहां तैनात किए गए बीएसएफ के जवानों को शनिवार की रात को वापस प्रयागराज बुला लिया गया और रात से ही पीएसी के जवानों की तैनाती कर दी गई है। गांव में कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को भाजपा नेताओं और हिंदू संगठन के लोगों का आना जाना लगा रहा। उधर मामले में नामजद ग्राम प्रधान श्याम बहादुर को पुलिस अभीतक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
खाखोपुर गांव में ग्राम प्रधान और मुन्ना सिंह के परिवार के बीच बुधवार की रात हुई मारपीट के प्रतिशोध में गुरुवार को बड़ा बवाल हुआ था। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जमकर ईंट पत्थर चलाए और एक घर में तोडफ़ोड़ की थी। कई लोगों को चोट आई थी। उस घटना के बाद से गांव में तनाव है।
रविवार को भाजपा के जफराबाद के विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह, अनिता रावत, कृपाशंकर श्रीवास्तव और बजरंग दल के जिला संयोजक राजकुमार पटवा अपने सहयोगी पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। मुन्ना सिंह के घर जाकर घायलों का हालचाल लिया। घटना के विषय में जानकारी ली। संगठन के लोगो ने भी मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी जे एन सचान और क्षेत्राधिकारी विजय सिंह से एससीएसटी की धारा हटाने की मांग की। साथ ही मामले को तूल पकड़ाने वाले ग्राम प्रधान को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की । भीम आर्मी सदस्यों पर कठोर कर्रवाई और इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। पुलिस खाखोपुर बाजार में सभी आने जाने वालों पर भी निगाहबानी कर रही है। कोतवाल अनिल सिंह खुद पूरे दिन चक्रमण करते रहे। भाजपा के राजेश उमर वैश्य, गोरक्षा सह प्रमुख सन्तोष यादव,भाजपा नेता मनोज सिंह,नरेंद्र बहादुर सिंह,अजय सिंह,जितेन्द्र निगम,रवी उमर वैश्य ने भी पीड़ित मुन्ना सिंह के परिवार से मिलकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। खाखोपुर की घटना में तीन मुकदमा दर्ज किया गया है। योगेश पांडेय की तहरीर पर भीम आर्मी के आठ नामजद और 50 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। जबकि श्याम बहादुर की तहरीर पर छह पर केस दर्ज है और जय प्रकाश सिंह की तहरीर पर सात के खिलाफ केस दर्ज है। पुलिस 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।