{"_id":"67aa5053fc2212d042000893","slug":"91-passengers-canceled-their-tickets-eight-passengers-missed-the-train-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-129518-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 91 यात्रियों ने कैंसिल करा लिया टिकट, आठ यात्रियों की छूट गई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 91 यात्रियों ने कैंसिल करा लिया टिकट, आठ यात्रियों की छूट गई ट्रेन
विज्ञापन
जौनपुर। महाकुंभ से लौटने वालों के साथ 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा के अमृत स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ एक बार फिर स्टेशनों पर उमड़ रही है। ट्रेन पहले से खचाखच भरी आ रही है। जानकारी नहींं होने से तमाम यात्री मेला स्पेशल ट्रेनों के बजाय रूटीन की ट्रेनों पर चढ़ जा रहे हैं। इससे जिनके टिकट कंफर्म हैं उन्हें भी सीट के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। कईयों ने टिकट कैंसिल करा दिया तो कई लोगों की ट्रेनें छूट गईं। महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन है। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए रेलवे विभाग की ओर से स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है। इसके बावजूद ट्रेनें कम पड़ जा रही हैं। 12 फरवरी को पूर्णिमा के अमृत स्नान के लिए एक बार फिर श्रद्धालुओं की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर उमड़ रही है। सोमवार को अमर उजाला की टीम जौनपुर जंक्शन और जंघई जंक्शन पहुंची तो देखा कि ट्रेन खड़ी होते ही चढ़ने के लिए यात्री धक्कामुक्की करने लगे। कई लोग ट्रेन पर नहीं चढ़ पाने से निराश होकर लौट गए। वहीं जिनका टिकट कंफर्म था उन्हें भी सीट पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सबसे ज्यादा दिक्कतें मुंबई दिल्ली जाने वाले यात्रियों को हो रही है। जौनपुर जंक्शन पर सोमवार को एक बजकर 40 मिनट पर पहुंची छपरा लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में चढ़ने को लेकर यात्री धक्का-मुक्की करते दिखे।
आरक्षण प्रभारी सुनील मिश्र ने बताया कि जौनपुर जंक्शन से कुल 150 लोगों का अलग-अलग श्रेणी में रिजर्वेशन था। इसमें से 21 लोगों ने अपना टिकट निरस्त करा दिया। इन्हीं में से आठ लोग ऐसे थे जो भीड़ के कारण ट्रेन में नहीं पाए और उनकी ट्रेन छूट गई। ऐसे ही सामान्य श्रेणी में 70 टिकट निरस्त कराए गए।
1- बक्शा निवासी राजनारायण सिंह ने बताया कि बड़े भाई और भाभी व दो बच्चों को मुंबई जाने के लिए छपरा लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में बैठाने आया था पहले से सीट पर लोग बैठे थे टिकट कंफर्म होने के बाद भी लोग सीट नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
2- अलीगंज निवासी दयाराम, नीलम, सुरेखा ने बताया कि छपरा एक्सप्रेस से प्रयागराज जाने के लिए टिकट कराया था। जब ट्रेन आई तो भीड़ इतनी थी कि ट्रेन में घुस ही नहीं पाए। ट्रेन छोड़ कर घर लौट आए।
महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ एक बार फिर बढ़ गई है। इसके लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। कुछ यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों का जानकारी नहीं होने से नियमित चलने वाले ट्रेनों से यात्रा कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है। - यूके सिंह, स्टेशन अधीक्षक जौनपुर जंक्शन