फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   90 PPE kit given to Health Department

स्वास्थ्य विभाग को दी 90 पीपीई किट

Fri, 01 May 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
90 PPE kit given to Health Department
10- जिला अस्पताल में पीपीई किट, सैनिटाईजर व मास्क सौंपने के बाद सम्बोधित करते एमएलसी बृजेश सिंह प्र - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना संक्रमण से चिकित्सकों व कर्मचारियों को बचाने के लिए शुक्रवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह व एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने 90 पीपीई किट, 150 एन-95 मास्क और 100 लीटर सैनिटाइजर दिया गया। यह सामग्री आरएसएस के जिला संचालक डॉ. वेदप्रकाश, पूर्व विधायक राजदेव सिंह व विभाग प्रचारक संतोष की उपस्थिति में डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सामग्री भेंट करते हुए एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि इस वैश्विक महामारी में चिकित्सकीय टीम अपनी जान की परवाह किए बगैर कार्य कर रही है। यह किट उनकी सुरक्षा में सहयोगी होगा। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि संकट की इस घड़ी में लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय, सीएमएस डॉ. अनिल कुमार शर्मा, डॉ. आरएस सरोज, नवीन सिंह, देवेंद्र तिवारी, शैलेंद्र यादव, नितेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षकों ने दिया 268.91 क्विंटल अनाज
जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शाहगंज ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों ने जरूरतमंदों की मदद के लिए 268.91 क्विंटल खाद्य सामग्री प्रशासन को सौंपी। बीईओ राजीव कुमार यादव के नेतृत्व में ब्लाक के शिक्षक 12 पिक अप से राशन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसमें 87.68 क्विंटल आटा, 42.23 क्विंटल गेहूं, 82.85 क्विंटल चावल, 7.75 क्विंटल अरहर दाल, 13.04 क्विंटल चीनी के अलावा प्याज, नमक आदि शामिल है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, डीएसओ अजय प्रताप सिंह, मो. मुस्तफा, डॉ. सभाजीत यादव, वीरेंद्र सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, ओमप्रकाश यादव, उमाशंकर यादव, डॉ. रत्नेश सिंह, रवींद्रनाथ यादव, मनोज कुमार यादव, अखिलेश चंद्र मिश्र, सजल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed