फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   9 trains canceled due to nuisance, less passengers seen at roadways bus stand

उपद्रव के चलते 9 ट्रेनें रद्द, रोडवेज बस स्टैंड पर कम दिखे यात्री

Mon, 20 Jun 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
9 trains canceled due to nuisance, less passengers seen at roadways bus stand
शाहगंज स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए रविवार को प्रशासन सार्वजनिक स्थानों पर मुस्तैद रहा। साथ ही सुरक्षा को देखते हुए जनपद से होकर गुजरने वाली नौ ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

सिटी स्टेशन से होकर सुल्तानपुर की ओर जाने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस और सुल्तानपुर पैसेंजर ट्रेन रद् रही। सिटी स्टेशन और जौनपुर जंक्शन पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। वहीं, शाहगंज से आजमगढ़, मऊ, बलिया को जाने वाली दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन रद्द किए जाने से प्लेटफार्म नंबर चार पर सन्नाटा पसरा रहा। इसके अलावा अमृतसर से जयनगर को जाने वाली सरयू जमुना एक्स्प्रेस ट्रेन, सियालदह से जम्मू को जाने वाली सियालदह एक्स्प्रेस, धनबाद से फिरोजपुर को जाने वाली गंगा सतलज किसान एक्स्प्रेस और कोटा पटना एक्स्प्रेस ट्रेन रविवार को रद्द रही। जिसके चलते यात्रियों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा। स्टेशन मास्टर ने बताया कि अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन और ट्रेनों को नुकसान पहुंचाए जाने के कारण विभाग द्वारा निर्णय लिया गया है। इससे लोगों को समस्या हो रही है। स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में शाहगंज डिपो की गई 10 बसें
शाहगंज। शाहगंज डिपो में कुल 31 बसें हैं। जिनमें 26 बसों का संचालन होता है। वर्तमान समय में 10 बसों को आजमगढ़ में होने वाले उप चुनाव की ड्यूटी में भेज दिया गया है। 16 बसों को यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। एआरएम के. लाल ने बताया कि शाहगंज से लखनऊ के लिए छह, दिल्ली के लिए छह, बनारस रोड पर तीन, प्रयागराज के लिए एक बस का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल आजमगढ़ चुनाव में जाएंगे 26 बसें
जौनपुर। जौनपुर डिपो से 26 बसें आजमगढ़ में चुनाव कराने के लिए आवंटित की गई हैं। ये बसें 21 जून की भोर में चार बजे पुलिस लाइन से जवानों को लेकर निकलेंगी। एआरएम विजय श्रीवास्तव ने बताया कि डिपो में 80 बसें हैं, जिसमें 26 बसों को आजमगढ़ चुनाव ड्यूटी में भेजा जाएगा। इस समय उपद्रव के चलते यात्रियों की संख्या बहुत कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed