फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   85.27% students passed in high school and 77.46% students passed in intermediate

Jaunpur News: हाईस्कूल में 85.27 तो इंटर में 77.46 फीसदी बच्चे हुए पास

Sat, 26 Apr 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
85.27% students passed in high school and 77.46% students passed in intermediate
जौनपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा पूरी होने के 44 दिन बाद शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा फल घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट आते ही बच्चे खुशी से झूम उठे। हाईस्कूल में लड़कों का वर्चस्व रहा तो इंटरमीडिएट में छात्राओं ने बाजी मारी। हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 85.27 फीसदी बच्चों ने बाजी मारी है। जबकि इंटरमीडिएट में 77.46 प्रतिशत छात्र-छात्राएं परीक्षा पास करने में सफल रहे हैं।हाईस्कूल में जिले में पहला स्थान एसएसएस आईसी विषुनपुर बजरंगनगर डोभी की छात्रा आस्था प्रजापति का है। जिसने 94.83 फीसदी अंक प्राप्त किया है। जबकि 94.67 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मां शारदा बालिका इंटर कॉलेज खानापट्टी सिकरारा की आयुषी शुक्ला है। 94.50 प्रतिशत अंकों के साथ सेंट थाॅमस इंटर कॉलेज शाहगंज की छात्रा रुपांशी अग्रहरी तीसरे स्थान पर है। इंटरमीडिएट के जिला टॉपटेन की सूची में 93.40 फीसदी अंकों के साथ श्री गणेश राय इंटर कॉलेज, डोभी के छात्र अजय यादव ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि ग्राम विकास इंटर कॉलेज की छात्रा अंजली अग्रहरी ने 92.80 अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा बालिका एचआईसी मुगराबादशाहपुर की छात्रा शृष्टी त्रिपाठी ने 92 अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान पाया है।बता दें कि इस बार हाईस्कूल में कुल 74937 पंजीकृत थे। इनमें से 71150 ने परीक्षा दी। 85.27 प्रतिशत यानी 60667 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इंटरमीडिएट में 80148 छात्रों ने परीक्षा में पंजीकरण कराया था। इनमें 76651 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए। जबकि 77.46 फीसदी यानी 59371 छात्र ही उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल में छात्र और इंटरमीडिएट में शीर्ष पर छात्राओं का दबदबा-25 अप्रैल को घोषित हुए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम में छात्रों और छात्राओं ने अपनी-अपनी काबिलियत साबित की है। हाईस्कूल की टॉप टेन की सूची में जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपना स्थान बनाया है। इनमें 8 छात्र और 2 छात्राएं शामिल हैं। इसमें शीर्ष पांच में पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर छात्राएं हैं। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी 10 छात्र-छात्राओं ने जिले के टॉप टेन में स्थान बनाया है। इनमें 7 छात्राएं और 3 छात्र शामिल हैं। इसमें शीर्ष पांच में दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर छात्राओं वर्चस्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed