फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   85-year-old jailed for 7 years for trying to rape teenager

किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले 85 वर्ष के वृद्ध को 7 वर्ष कैद

Fri, 30 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
85-year-old jailed for 7 years for trying to rape teenager
अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रथम काशी प्रसाद सिंह यादव ने शुक्रवार को किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले 85 वर्षीय वृद्ध को सात वर्ष कारावास और 52 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर थाने में पीड़िता के पिता ने 27 अप्रैल 2015 को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि 25 अप्रैल 2015 को उसकी 14 वर्षीय बेटी दोपहर में घर से दवा लेने जा रही थी। रास्ते में आरोपी हौसिला प्रसाद पटेल ने उससे कहा कि वह उसकी गेहूं की बोरी पकड़कर अंदर करा दे तो वह उसे पांच रुपये देगा। पीड़िता उसकी बात मानकर उसके साथ गेहूं की बोरी लेकर अंदर कमरे में चली गई। अंदर वृद्ध ने दरवाजा बंद कर लिया और किशारी से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसे मारा पीटा। पीड़िता की मां देर हो जाने पर उसे खोजती हुई जा रही थी तो आरोपी को भागते हुए देखा। पीड़िता ने घर आकर मां को पूरी बात बताई। पुलिस ने विवेचना कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। सरकारी वकील राजेश उपाध्याय , कमलेश राय व वीरेंद्र मौर्य ने अभियोजन पक्ष से पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed