फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छापेमारी कर बंद कराया अमान्य विद्यालय

छापेमारी कर बंद कराया अमान्य विद्यालय

Thu, 04 Apr 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
छापेमारी कर बंद कराया अमान्य विद्यालय

विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र में सरकारी स्कूलों के समानांतर चल रहे मान्यता विहीन विद्यालयों को बंद कराने के लिए बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में बीईओ सिकरारा की टीम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। बीईओ राजीव कुमार यादव ने अमान्य चल रहे एक विद्यालय को बन्द कराने के साथ वहां पढ़ाई कर रहे बच्चों को स्कूल से बाहर निकालकर परिषदीय या मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ाने के लिए उनके अभिभावकों को प्रेरित किया।

क्षेत्र में अमान्य विद्यालय के संचालन की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव को लगातार मिल रही थी। इसपर उन्होंने उन विद्यालयों को बन्द करने के लिए संचालकों को लिखित सूचना भी दिया था। कुछ ने सूचना पर विद्यालय बन्द कर दिया, लेकिन कुछ अवैध शिक्षा की अपनी दुकान अभी भी चलाते आ रहे थे। बीईओ राजीव यादव ने ऐसे विद्यालयों को बंद कराने के लिए टीम के साथ दिन में लगभग ग्यारह बजे निकले तो भनक पाकर कई विद्यालयों के संचालक विद्यालय में तालाबंदी कर बच्चों को घर भेजकर फरार हो गए। जांच टीम दिन में लगभग बारह बजे क्षेत्र के अलीगंज स्थित संकठा प्रसाद एजुकेशनल सोसायटी पर पहुंची। बीईओ ने विभाग द्वारा जारी मान्यता का आदेश मांगा तो पता चला कि विद्यालय अमान्य है। उन्होंने विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को बाहर निकालकर उनके अभिभावकों को बुलाकर समझाया कि जिन अमान्य विद्यालय में वे अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं उनके पास न तो मान्यता है, न प्रशिक्षित शिक्षक हैं और न ही अन्य आवश्यक संसाधन। समझाया कि अपने बच्चों का प्रवेश आस पास के सरकारी विद्यालयों में कराएं। यहां उन्हें बेहतर पठन पाठन की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध है। विद्यालय के संचालक को चेतावनी दी कि जब तक मान्यता न मिले विद्यालय बन्द रखे। विद्यालय बिना मान्यता के चलता हुआ पाया गया तो उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बीईओ के इस कार्रवाई से अमान्य विद्यालयों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। बीईओ के साथ सुशील उपाध्याय, अनुपम श्रीवास्तव तथा अनन्त यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed