{"_id":"5c6c49f8bdec227382447d8d","slug":"81550600696-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीएफ कटौती के लिए कालेजों को जारी किया पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीएफ कटौती के लिए कालेजों को जारी किया पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने संबद्ध स्ववित्तपोषित कालेजों को पत्र जारी कर सभी अनुमोदित शिक्षकों का सीपीएफ और ईपीएफ की कटौती करने का निर्देश दिया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने कालेजों को जारी पत्र में कहा कि ऐसे सभी शिक्षकों की सीपीएफ और ईपीएफ की कटौती की जाए जिनका विश्वविद्यालय में अनुमोदन है। निर्देश का अनुपालन नहीं करने वाले कालेजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अनुमोदन के बाद भी कालेज शिक्षकों की जीपीएफ कटौती नहीं कर रहे हैं।
विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में स्ववित्तपो षित योजना के तहत अनुमोदित शिक्षकों की कटौती कालेजों की मनमानी के चलते नहीं हो रही है। स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. विवेक पांडेय ने विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर स्ववित्तपोषित योजना के तहत अनुमोदित शिक्षकों के सीपीएफ और ईपीएफ की कटौती करने की मांग की है। रिजनल कमिश्नर भविष्य निधि ने 27 अगस्त 2017 को पत्र जारी कर महाविद्यालयों में अनुमोदित शिक्षकों के सीपीएफ और ईपीइफ की कटौती करने का निर्देश दिया था। लेकिन इस मामले को कुछ ही कालेजों ने अमल लाया। अधिकांश कालेजों में अभी भी शिक्षकों के सीपीएफ और ईपीएफ की कटौती नहीं की जा रही है। जिसकों लेकर शिक्षकों में आक्रोश है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कालेजों को पत्र जारी कर शिक्षकों के सीपीएफ और ईपीएफ की कटौत करने का निर्देश दिया है। इसकी प्रति कुलाधिपति के अपर मुख्य सचिव और कुलपति को भी प्रेषित कर दिया है।