फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूविवि में युवा दिवस पर जुटेंगे दो लाख युवा

पूविवि में युवा दिवस पर जुटेंगे दो लाख युवा

Fri, 21 Dec 2018 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
पूविवि में युवा दिवस पर जुटेंगे दो लाख युवा
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी युवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। समारोह में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर और गाजीपुर जनपद के महाविद्यालयों के करीब 2 लाख विद्यार्थियों के लिए व्यवस्था की जा रही है। गुरुवार को कुलपति सभागार में कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने गठित समितियों के समन्वयकों के साथ बैठक की। बैठक में समारोह की विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की गई। शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना भवन में सह संयोजक डा. राजकुमार सोनी ने समिति के समन्वयकों के साथ बैठक कर समिति के गठन का विस्तार किया। विशेष आमंत्रित सदस्य पतंजलि योगपीठ के उत्तर प्रदेश प्रांत प्रभारी आचार्य संजीव ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारतीय संस्कृति का सम्मान कर रही है। युवा दिवस के अवसर पर योग के माध्यम से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने विश्वविद्यालय को इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी। वित्त अधिकारी एमके सिंह एवं कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने समिति के सदस्यों के कार्य दायित्वों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में पिछले वर्ष युवा दिवस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे। इस बार योग गुरु बाबा रामदेव विद्यार्थियों से रूबरू होंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर्स रेंजर के कैडेटों की सहभागिता विशेष रुप से होगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक राकेश यादव को संयोजक एवं डॉ. राजकुमार व सूर्यभान को सहसंयोजक बनाया गया है। पतंजलि योगपीठ के केंद्र प्रभारी डॉ. राकेश मित्तल अध्यक्ष है। बैठक में प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. वंदना राय, प्रो. राम नारायण, डॉ. रजनीश भास्कर, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, रहमतुल्ला, डा. संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed