फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   800 vehicles will be auctioned, yet 1500 vehicles will remain parked in the police station.

Jaunpur News: 800 वाहनों की होगी नीलामी, फिर भी थाने में खड़े रहेंगे 1500 वाहन

Fri, 26 Sep 2025 03:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:49 AM IST
सार

जौनपुर जिले के थानों में ऑपरेशन क्लीन-2 अभियान के तहत 800 जब्त वाहनों की नीलामी 29 सितंबर को होगी। इसके बावजूद मुकदमों के कारण 1500 से अधिक वाहन अभी भी थानों में खड़े रहेंगे।

विज्ञापन
800 vehicles will be auctioned, yet 1500 vehicles will remain parked in the police station.

विस्तार

ऑपरेशन क्लीन-2 के तहत हटाए जा रहे वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। ऑपरेशन क्लीन के तहत थानों में खड़े पुराने वाहनों को हटाया जाना है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय के आंकड़ों के मुताबिक 29 सितंबर को 800 वाहनों की नीलामी होगी। हालांकि इसके बाद भी जनपद के सभी 27 थानों में 1500 से अधिक वाहन खड़े रहेंगे, क्योंकि यह मुकदमें में लंबित हैं। पुलिस विभाग में 1 अगस्त से 2 माह तक चलने वाले ऑपरेशन क्लीन-2 अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत थानों पर लावारिस और अन्य कारणों से पड़े वाहनों को हटाया जाना है। इसके लिए जनपद में भी ऑपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है। पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनपद में 27 थानों में 1500 वाहन खड़े हैं, जो विभिन्न मुकदमों के कारण वहां हैं। जबकि आपरेशन क्लीन-2 के तहत करीब 800 वाहनों की नीलामी होगी। इसमें करीब 23 बड़े वाहन हैं, बाकी दो पहिया वाहन हैं।

महराजगंजः थाना परिसर के अंदर कुल 40 गाड़िया हैं। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि 11 वाहनों की नीलामी 29 तारीख को होगी। शेष वाहन परिसर के अंदर सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

बदलापुरः
कोतवाली में कुल 53 दो पहिया तो सात चार पहिया वाहन खड़े हैं, जिनमें अधिकांश मुकदमे में लंबित है तो महज तीन वाहन सीज है। कोतवाली परिसर के सामने सड़क के किनारे आधा दर्जन चार पहिया वाहन खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहगंजः
कोतवाली में मुकदमें दो पहिया और चार पहिया 110 वाहन पंजीकृत हैं, जो खड़े हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों पर खड़े व सीज किए गए वाहनों की नीलामी 29 सितंबर को होगी। नीलामी सुबह 11 बजे पुलिस लाइन में आयोजित की जाएगी। बोली इसी दिन लगाई जाएगी। बोलीदाता नीलामी से पहले किसी भी कार्य दिवस में वाहनों की वास्तविक स्थिति का अवलोकन कर सकते हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नीलामी निर्धारित नियमों व शर्तों के अनुसार ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed