फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   7450 students left the board exam midway at 206 centres.

Jaunpur News: 206 केंद्रों पर 7450 ने बीच में ही छोड़ दी बोर्ड परीक्षा

Fri, 13 Mar 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
7450 students left the board exam midway at 206 centres.
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार को जिले के सभी 206 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गईं। 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलीं इन परीक्षाओं में कुल 1,54,122 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7,450 छात्र अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल में पंजीकृत 77,042 छात्रों में से 3,850 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, इंटरमीडिएट में 77,080 परीक्षार्थियों में से 3,600 छात्र गैरहाजिर रहे। परीक्षा के अंतिम दिन हाईस्कूल कृषि में 28 और इंटर कंप्यूटर में 14 छात्रों ने परीक्षा से किनारा किया। दूसरी पाली में आयोजित इंटर संस्कृत की परीक्षा में 339 छात्र अनुपस्थित रहे। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए छह जोनल मजिस्ट्रेट, 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट और छह सचल दस्तों (उड़ाका दल) की तैनाती की गई थी। सभी 206 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की पैनी नजर रही। परीक्षा ड्यूटी में कुल 5,600 कक्ष निरीक्षक लगाए गए थे। पूरी परीक्षा के दौरान प्रशासन की मुस्तैदी के चलते केवल एक मामला ऐसा आया, जहां दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए एक फर्जी छात्र (नकलची) पकड़ा गया। कंट्रोल रूम प्रभारी ब्रह्मजीत यादव के नेतृत्व में डिजिटल निगरानी के जरिए भी परीक्षा की शुचिता बरकरार रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed