{"_id":"64248b3ed0acce8b2d029304","slug":"74-lakh-budget-came-for-those-doing-duty-in-panchayat-elections-jaunpur-news-c-20-1-127948-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वालों का आया 74 लाख बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वालों का आया 74 लाख बजट
विज्ञापन
वर्ष 2021 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूट के लिए पारिश्रमिक के लिए बजट प्राप्त हो गया है। यह 74.34 लाख रुपये का बजट है। इसको 31 मार्च तक वितरित कर दिया जाना है। इसके लिए तत्कालीन अधिकारियों के नाम व उनके खाते मांगे जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण काल के दौरान हुए इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय को उसी समय चुनाव संपन्न होने के बाद ड्यूटी का भुगतान कर दिया गया। इसमें जिला प्रशासन स्तर पर चुनाव को संपन्न कराने के लिए अधिकारी लगाए गए थे।
इसमें प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, 23 प्रभारी अधिकारी, 21 आरओ, 218 एआरओ को लगाया गया था। इसके साथ ही इन सभी अधिकारियों के साथ एक तृतीय व चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी लगाया गया था। इन सभी के भुगतान के लिए चुनाव आयोग की तरफ से बजट बीते 27 मार्च को जिले के चुनाव कार्यालय में प्राप्त हुआ है।
अब चुनाव कार्यालय की तरफ से इन अधिकारियों व कर्मचारियों का खाता संख्या मांगा जा रहा है। जिससे ट्रेजरी से उनके निर्धारित भुगतान को ऑनलाइन लगाकर ट्रांसफर किया जा सके। इसमें काफी संख्या में ऐसे भी अधिकारी व कर्मचारी है या तो उनका स्थानांतरण हो गया है या फिर सेवानिवृत्त हो गए है। ऐसे में उनसे संपर्क करने में चुनाव कार्यालय को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी का 74.34 लाख का बजट प्राप्त हुआ है। चुनाव आयोग से अधिकारियों व कर्मचारियों का नाम व उनकी ड्यूटी के भुगतान की राशि भी लिखकर प्राप्त हुई है। अब सभी का खाता नंबर मांगा जा रहा है, जिससे उनको भुगतान किया जा सके। - राकेश सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।