{"_id":"5c9d1814bdec224e4c203693","slug":"71553799188-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिवावाकों को बुलाकर फार्म छह भरवाकर वोटर बनाएं प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिवावाकों को बुलाकर फार्म छह भरवाकर वोटर बनाएं प्रधानाचार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के कालेजों के प्रधानाचार्यों, एनसीसी, एनएसएस के समन्वयक के साथ मतदाता जागरूकता संबंधी बैठक किया। उन्होंने कहा कि इस समय सभी कालेजों में परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे परीक्षार्थिओं को फार्म छह उपलब्ध करा दें, जो स्वयं या उनके अभिभावक का जिनका नाम वोटर लिस्ट में नही हो, वे फार्म भरकर नाम सूची में दर्ज करा लें। एनसीसी, एनएसएस के छात्र-छात्राओं से मतदाताओं को जागरूक करने की अपील की।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश मिश्र को निर्देश दिया कि कोई तारीख निर्धारित कर लें, जिनमें ऐसे बच्चों एवं अभिभावकों को बुलाकर फार्म छह भराकर वोटर बनाने का काम करें। इंटर कालेज में 30 मार्च को परीक्षा परिणाम वितरित होगा, वहां के प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को मतदाता जागरुकता हेतु जागरूक करें, जिनकी भी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है या किन्ही कारणवश उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है वे फार्म भरकर वोटर बनकर 12 मई को अपना मतदान करें। छात्र-छात्रा अपने परिवार व समाज के अन्य लोग को भी जागरूक करें। उन्होंने बताया कि जागरुकता हेतु रैली निकाली जायेगी तथा मतदान तिथि से एक सप्ताह पूर्व मानव-शृंखला बनाकर मतदाताओं को प्रेरित किया जायेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी बीएलओ 31 मार्च, 7 अप्रैल एवं 14 अप्रैल रविवार को अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रहेंगे। जिनका नाम सूची में न हो फार्म भरकर वोटर लिस्ट में दर्ज करा लें। उन्होंने एनवीएसपी एप, वोटर हेल्प लाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/स्वीप प्रभारी गौरव वर्मा, अपर जिलाधिकारी/उपजिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरडी यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह, स्वीप को-आर्डिनेटर सै. मो. मुस्तफा, रमेश चन्द्र यादव, कार्यक्रम अधिकारी गोविंद दयाल यादव, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एसएसएस समन्वयक राकेश कुमार यादव, डा. मनोज कुमार पांडेय, सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी, इंटर एवं डिग्री कालेज के प्रधानाचार्य एवं प्राचार्य, एनएसएस, एससीसी के को-आर्डिनेटर मौजूद रहें।