फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रदर्शनी में छात्रों ने बनाया आकर्षक माडल

प्रदर्शनी में छात्रों ने बनाया आकर्षक माडल

Wed, 06 Feb 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी में छात्रों ने बनाया आकर्षक माडल

विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के मनेछा स्थित मॉडर्न कान्वेंट स्कूल में मंगलवार को बाल मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान नि:शुल्क मेडिकल शिविर में 100 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई। बाल मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन समाज सेवी डा. ओसामा ने किया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने लकड़ी, थर्माकोल एवं पेपर से आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। स्मार्ट सिटी, माडर्न पार्क, अनेकता में एकता की थीम पर आधारित मॉडल खूब सराहा गया। कैंप में डा. आकिल, डा. साजिद, डा. वाहिद, डा. असह, पैथालोजिस्ट सुनील व राजेश प्रजापति ने मरीजों की जांच की। इस अवसर पर सभी कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ग्राम प्रधान मनेछा ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया । कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद आबिद ने किया। प्रबंधक मोहम्मद राशिद ने आभार जताया। इस मौके पर इंतेखाब अहमद, राशिद, सरफराज, रोहित कुमार, रुखसार, मंजू बिंद, नजराना, शिवानी बरनवाल आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed