फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाजपा बूथ संमेलन के लिए हुआ भूमि पूजन

भाजपा बूथ संमेलन के लिए हुआ भूमि पूजन

Wed, 06 Feb 2019 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
भाजपा बूथ संमेलन के लिए हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा का बूथ सम्मेलन टीडी कालेज परिसर में आठ फरवरी को होगा। मंगलवार को मंच स्थल पर भूमि पूजन किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, के भाग लेने की संभावना है।
काशी प्रांत के 15 जिलों वाराणसी महानगर, वाराणसी जिला, चंदौली, गाजीपुर, मीरजापुर, भदोही, सोनभद्र, जौनपुर, सुल्तानपुर, अमेठी, इलाहाबाद महानगर, यमुनापार गंगापार, प्रतापगढ़, कौशाम्बी के 71 विधानसभाओं के 248 मंडलों, 3132 सेक्टर और 28173 बूथों के अध्यक्षों को बुलाया गया है। मंच बनकर तैयार हो चुका है। बैरिकेडिंग का काम भी पूरा हो गया है। अलग- अलग जिलों के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए जा रहे हैं। साढ़े आठ फुट ऊंचा मंच बनाया जा रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव, संगठन मंत्री रत्नाकर, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय अशोक चौरसिया, रामप्रकाश दुबे आदि ने कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया। संमेलन को लेकर अलग- अलग जिम्मेदारियां दी गई है। केंद्रीय मंत्रियों के अलावा डा. रीता बहुगुणा जोशी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह , कैबिनेट मंत्री सिद्वार्थनाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव आदि सूबे के मंत्री भी शमिल होंगे। क्षेत्र के 18 सांसदों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन


नेताओं के आने का सिलसिला शुरू
जौनपुर। भाजपा बूथ अध्यक्ष संमेलन को लेकर भाजपा नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश के भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला पुरी टीम के साथ डेरा डाल दिए है। शहर के चौराहों को सजाने की तैयारियां भी उन्होंने शुरू कर दी है। 100 से अधिक स्थानों पर होडिंग्स लगाएं जा रहे है। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव भी लखनऊ से चलकर टीडी कालेज मैदान पर सीधें आए और तैयारियों का जायजा लेने के बाद लखनऊ लौट गए। काशी प्रांत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर ने भी डेरा डाल दिया है। प्रदेश के सह प्रभारी एवं काशी एवं गोरक्ष प्रांत के चुनाव प्रभारी सुनील ओझा ने कार्यकर्त्ताओं के साथ टीडी कालेज मैदान पर ही बैठक कर जिम्मेदारियां सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले भी हुआ था सम्मेलन
जौनपुर। प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले दो जुलाई 2016 को कार्यकर्त्ता अमित शाह ने टीडी कॉलेज में कार्यकर्ता सम्मेलन किया था। उसके बाद भाजपा को काशी प्रांत के 15 जिलों की 71 विधानसभा सीटों में 55 पर जीत मिली थी। काशी प्रांत के 14 लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के दस एवं दो सहयोगी दलों के एमपी है। पीएम नरेंद्र मोदी भी इसी क्षेत्र से सांसद हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा के लिए जौनपुर का टीडी कालेज का मैदान शुभ है। आठ फरवरी को सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। 28177 बूथ अध्यक्षों को बुलाया गया है। काशी प्रांत के सभी 15 जिलों के सांसद, विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, संगठन के जिला पदाधिकारियों को बुलाया गया है।


20 नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
जौनपुर। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों के लिए बीस भाजपा नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने बताया कि व्यवस्था प्रमुख पुष्पराज सिंह, मंच व्यवस्था डा. अजय सिंह, प्रांगण व्यवस्था मनोज दुबे, अतिथि व्यवस्था सुशील मिश्रा, मुख्य अतिथि व्यवस्था धर्मेन्द्र सिंह, अजय सिंह, मंच सज्जा रामसिंह मौर्य, पंकज मिश्र, जल व्यवस्था नंदलाल यादव, स्वच्छता सुंधाशु सिंह, विपिन सिंह सुड्डु, पंजीकरण धनन्जय सिंह, पार्किंग व्यवस्था प्रमोद यादव, सुरक्षा युवा मोर्चा के दिव्याशु सिंह, छायाकार रविंद्र सिंह राजू दादा, सोशल मीडिया अतुल पांडेय, कार्यालय प्रमुख संदीप तिवारी, बिजली व्यवस्था धर्मपाल कनौजिया, स्वागत मेनका सिंह, प्रचार प्रसार सुनील सेठ, मीडिया अभय राय, वाहन प्रमुख शमशेर सिंह, ध्वनि व्यवस्था भूपेंद्र सिंह को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed