{"_id":"5c5733d1bdec2225060d7b51","slug":"71549218769-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ग्राम पंचायतों की शासन को भेजी गई सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ग्राम पंचायतों की शासन को भेजी गई सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। बेहतर काम करने वाली ग्राम पंचायतों को सरकार परफारमेंस ग्रांट देगी। इसके लिए जिले से ग्राम पंचायत बडेरी व सुरैला का चयन किया गया है। उनकी सूची शासन को भेजी गई है। शासन स्तर पर चयन होने के बाद उनको धनराशि मिलेगी, जो इन ग्राम पंचायतों में चालू वित्तीय वर्ष में 14वें वित्त की धनराशि का पांच गुनी होगी।
ग्राम पंचायतों का विकास अच्छी तरह से हो सके। इसके मद्देनजर हर साल केंद्र द्वारा 14वें वित्त आयोग में परफारमेंस ग्रांट दी जाती है। यह ग्रांट उन्हीं ग्राम पंचायतों को मिलेगी जिनकी आय बढ़ी हो, आडिट हो, पात्रों को योजनाओं का लाभ मिले, परिसंपत्तियों की आनलाइन फोटो फीड हो। ग्रांट के लिए14वें वित्त की धनराशि में से 10 फीसदी की कटौती की जाती है। इसके बाद चयनित ग्राम पंचायतों को धनराशि दी जाती है। मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने बताया कि मडिय़ाहूं ब्लाक के बडेरी व मुफ्तीगंज ब्लाक के सुरैला ग्राम पंचायत को इसके लिए चुना गया है।