{"_id":"5eb14eef8ebc3e90701b81cc","slug":"708-bundles-sacks-being-purchased-from-kotdars-jaunpur-news-vns523383564","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदारों से खरीदे जा रहे 708 गट्ठर बोरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदारों से खरीदे जा रहे 708 गट्ठर बोरे
विज्ञापन
जौनपुर। लाक डाउन के कारण जिले में बोरा नहीं आने से गेहूं की खरीद धीमी हो गई है। गेहूं खरीद की गति बढ़ सके। इसके लिए अब जिम्मेदार कोटे की दुकानों पर खाली हुए राशन के बोरे को खरीदने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान जिले के सभी कोटे की दुकानों से 708 गट्ठर बोरे खरीदा जा रहा है।
जिले में इस साल 59 हजार एमटी गेहूं की खरीद की जानी है। गेहूं की खरीद कुल 122 क्रय केंद्रो द्वारा की जा रही है। गेहूं की खरीद जिले में 13 अप्रैल से शुरु हुई। उधर लाक डाउन के कारण बोरे की आपूर्ति ठप है। जिससे क्रय केंद्रो पर बोरा नहीं पहुंच पा रहा है। लोक डाउन के पहले जो बोरे आए थे। उसी में गेहूं की खरीद की जाती थी। लेकिन अब क्रय केंद्रो पर बोरे की कमी हो गई है। जिसको गंभीरता से लेते हुए जिला खाद्य विपण विभाग कोटेदारों से बोरा खरीद रहा है। जिससे गेहूं खरीदपर बोरे की कमी से कोई प्रभाव नहीं पड़े।
लाक डाउन के कारण बोरा नहीं आ पा रहा है। क्रय केंद्रों पर बोरे की कमी हो गई। इसके लिए कोटेदारों से 708 गट्ठर बोरे खरीद जा रहे हैं। - महेश कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी आरएमओ