फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   70 thousand looted from bank customer service center operator

बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 70 हजार की लूट

Mon, 12 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
70 thousand looted from bank customer service center operator
महराजगंज क्षेत्र के भटपुरा नहर पुलिया के पास सोमवार को दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से 70 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी कर छानबीन की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। बदमाशों की फुटेज सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन

स्थानीय कस्बा स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक प्रदीप कुमार निवासी दुगौली सोमवार को एसबीआई की कोल्हुआ शाखा से 2.85 लाख रुपये निकालकर लौट रहे थे। उन्होंने 2.15 लाख रुपये जेब में रखे था और 70 हजार रुपये बैग में रखकर बाइक से अपने केंद्र पर आ रहे थे। दिन में करीब 12 बजे प्रयागराज-शाहगंज मार्ग पर भटौली नहर पुलिया के पास पहुंचे थे तभी पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश मुंह बांधे पहुंचे और प्रदीप की बाइक में पीछे से धक्का दे दिया। धक्का लगते ही वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इतने में बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर नहर के रास्ते पूरब की तरफ फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे एसओ महराजगंज संतोष कुमार राय ने घायल प्रदीप को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। सीओ बदलापुर चोप सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़त से घटना के बारे में पूछताछ की। सीओ का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed