फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   70 kg class at the Marie stake Rajbahadur

70 किलो वर्ग में राजबहादुर ने मारी बाजी

Sun, 25 Oct 2015 11:47 PM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sun, 25 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
70 kg class at the Marie stake Rajbahadur
जिला कुश्ती संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता दूसरे दिन समापन अवसर पर विजेता पहलवानों को गदा और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 70 किलो भार वर्ग में सतमेसरा के राजबहादुर ने बाजी मारी।
विज्ञापन


ग्रीको रोमन के  59 किलो भार वर्ग में धर्मापुर के अनिल कुमार, 66 किलो भार वर्ग में यहीं के सुनील यादव, 71 किलो भार वर्ग में बृजेश कुमार यादव, 75 किलो भार वर्ग में गड़वारे वीर के मोनू यादव अब्बल रहे।
विज्ञापन


 फ्री स्टाइल में 57 किलो भार वर्ग में धर्मापुर के सिकंदर, 61 किलो भार वर्ग में धनंजय यादव, 65 किलो में धीरज यादव,और 70 किलो भार वर्ग में राजबहादुर ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश यादव जिला बाल केशरी, हनुमान स्वामी जिला कुमार, लक्ष्मण यादव जिला भीम, सुरेंद्र जिला अभिमन्यु और राम आसरे जिला केशरी बने। 

कुश्ती संघ के संरक्षक डा. ब्रजेश यदुवंशी ने बताया कि विजेता पहलवान दो से पांच नवंबर तक आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। स्टेट चैंपियनशिप के विजेता पहलवान आल इंडिया कुश्ती चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।

 निर्णायक की भूमिका ओंकार यादव, रेफरी की भूमिका अशोक सोनकर और मैट चेयरमैन की भूूमिका कमलेश यादव ने निभाई। इस मौके पर लालजी यादव, राममूरत यादव, ने साफा बांधकर अतिथियों का स्वागत किया।


कार्यक्रम में सोमेश्वर केसरवानी,  महादेव सिंह, शीतला, रामभरत, लाल बहादुर यादव, राजन यादव, चंद्रशेखर, बजरंगी, सोहन यादव, पंकज, श्याम प्रकाश, विजय शंक र आदि मौजूद थे। गायक सुरेश यादव ने बिरहा प्रस्तुत किया। कुश्ती संघ के अध्यक्ष कमला प्रसाद यादव ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed