फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   67 new infected including employees of electricity department

बिजली विभाग के कर्मचारी समेत 67 मिले नए संक्रमित

Mon, 17 Jan 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
67 new infected including employees of electricity department
बिजली विभाग के कर्मचारी समेत 67 मिले नए संक्रमित
विज्ञापन

शहर में सबसे अधिक 19 मिले पाजीटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 383
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। जिले में कोविड़-19 का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रविवार को 67 नए संक्रमित मिले। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 383 पहुंच गई है। जिले में मिलने वाले संक्रमितों की संख्या पर नजर डाली जाए तो सबसे अधिक शहर में मिल रहे हैं।
तीसरे दिन रविवार को भी शहर में 19 संक्रमित मिले हैं। संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शहर में संक्रमितों की संख्या 114 पहुंच गई है। इसके बावजूद, सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ में कमी नहीं आ रही है। लोग बिना मास्क के ही घूम रहे हैं। बस पड़ाव से लेकर बाजार और दुकानों पर भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी जा रही है। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. जियाउल हक ने बताया कि जिले में रविवार को कुल 67 नए संक्रमित मिले हैं। रामपुर में दो, बदलापुर एक, मडि़याहूं एक, धर्मापुर 4, केराकत 5, शाहगंज एक, डोभी 3, बरसठी एक, बक्शा एक, खुटहन एक, मछलीशहर 5, महराजगंज 5, मुंगराबादशाहपुर 3, सिकरारा 3, सिरकोनी एक, सोंधी 5, सुईथाकला 2 और सुजानगंज ब्लॉक क्षेत्र में तीन लोग कोविड संक्रमित पाए गए। एक संक्रमित की ट्रेसिंग नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि जो नए संक्रमित मिल रहे हैं, उन्हें ट्रेस करके स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दवा पहुंचा रहे हैं। उन्हें होम आइसोलेशन में रहने को कहा जा रहा है। उनकी नियमित रूप से निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
शहर के कई इलाकों को किया गया सैनिटाइज
जौनपुर। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए शहर के कई इलाकों में रविवार को सैनिटाइज किया गया। नगरपालिका की टीन ने रविवार को कोतवाली चौराहा, चांद मेडिकल स्टोर, मल्हनी रोड आदि क्षेत्रों में सैनिटाइज किया गया। नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि शहर के जिन क्षेत्रों में कोविड संक्रमित मिल रहे हैं, उन क्षेत्रों को सैनिटाइज किया जा रहा है। रविवार को कोतवारी क्षेत्र के कई इलाकों में कर्मचारियों को लगाकर सैनिटाइज कराया गया। इसके अलावा नि यमित रूप से सफाई कराने के साथ ही कचरा उठाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed