फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   67 gold medals, 222 students will get PhD degree in the convocation ceremony

Jaunpur News: दीक्षांत समारोह में 67 गोल्ड मेडल, 222 छात्रों को मिलेगी पीएचडी उपाधि

Tue, 31 Oct 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
67 gold medals, 222 students will get PhD degree in the convocation ceremony
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सोमवार को कुलपति सभागार में परीक्षा समिति की बैठक हुई। इस दौरान दीक्षांत समारोह में यूजी-पीजी के 67 छात्रों को गोल्ड मेडल व 222 छात्रों को पीएचडी की उपाधि मिलेगी। इसके अलावा अंकपत्र के जोड़ में गलतियों में भी संशोधन की समिति ने हरी झंडी दे दी। परीक्षा समिति में करीब एक दर्जन से अधिक मामलों पर निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

परीक्षा समिति की बैठक कुलपति प्रो वंदना सिंह के अध्यक्षता में कुलपति सभागार में हुई। जिसमें दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले पीएचडी के उपाधि धारक व गोल्ड मेडलिस्टों की सूची पर विचार किया गया। जिसे विचारों उपरांत यूजी के 18 व 49 छात्रों को गोल्ड मेडल दिए जाने की सूची पर समिति ने मुहर लगाई। इसके अलावा पीएचडी के 222 उपाधि धारकों को उपाधि दिए जाने पर मुहर लगी। जिसमें कला संकाय के 168 छात्र को उपाधि मिलेगी। शेष सभी छात्र साइंस के शामिल होंगे। इसके अलावा स्नातक व स्नातकोत्तर के छात्रों के प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष के कक्षा में अंकपत्रों में अंक जोड़ की गलती के काफी शिकायतें व छात्रो ने आवेदन दिए। जिसके संशोधन करने के लिए अंक जोड़ संशोधन करने के लिए समिति ने हरी झंडी दे दी। 1987 यानी शुरू से लेकर अब तक जिन छात्रों के अंकपत्रो के अकजोड़ में गड़बड़ी होगी, उनका संशोधन किया जाएगा । इस मौके पर प्रो.अजय द्विवेदी, प्रो.अजय प्रताप सिंह, प्रो.रामनारायण, प्रो.राजेश शर्मा, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ.राहुल सिंह, महामंत्री डॉ.शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ.श्रीश सिंह, डॉ.अवधेश नारायण, डॉ.विजय राय, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन कुलसचिव महेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed