{"_id":"5cd1d8cabdec22077654dd6c","slug":"61557256394-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीएसई हाईस्कूल में वंशिका ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीएसई हाईस्कूल में वंशिका ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। सीआईएससीई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को घोषित हुआ। सेंट जॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर की छात्रा वंशिका सिंह ने 97.33 फीसदी अंक पाकर पहले स्थान पर रही। इसी विद्यालय के मयंक राय 95.33 फीसदी अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। आदित्य सिंह को 94.67, महिला रघुवंशी को 94 फीसदी, अमन श्रीवास्तव को 94 फीसदी और हर्षिता यादव को 93.83 फीसदी अंक हासिल हुआ।
आईसीएसई बोर्ड की पढ़ाई जिले के केवल एक विद्यालय सेंट जॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर में होती है। सत्र 2018-19 की परीक्षा के लिए विद्यालय में कुल 157 छात्र पंजीकृत किए गए थे। जिसमें से 155 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। दो छात्रों के हाथ असफलता लगी। मंगलवार को दोपहर बाद रिजल्ट घोषित पर छात्रों खुशी से झूम उठे। रिजल्ट की जानकारी करने पहुंचे छात्रों ने अपने सहपाठी छात्रों के साथ विद्यालय में जमकर जश्न मनाया। टापर छात्रों के घरों में पास पडोस के लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। हाईस्कूल में सर्वोच्चे अंक पाने वाली छात्रा वंशिका सिंह के घर बधाई देने के लिए लोगों का तांता रहा। वंशिका के पिता डा. आशुतोष सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। वंशिका को जिले में पहले स्थान मिलने पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने भी बधाई दी।