फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   तीन दिन समाप्त,नहीं हुई एक दाना गेहूं की खरीद

तीन दिन समाप्त,नहीं हुई एक दाना गेहूं की खरीद

Thu, 04 Apr 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन समाप्त,नहीं हुई एक दाना गेहूं की खरीद

विज्ञापन
जौनपुर। गेहूं खरीद शुरू हुए तीन दिन बीत गए हैं। लेकिन क्रय केंद्रों द्वारा अभी तक एक भी बोरा गेहूं की खरीद नहीं किया जा सका है। जबकि गेहूं खरीदने के लिए सात एजेंसियों के 134 क्रय केंद्र खोले गए हैं। अभी तक एक भी किसान गेहूं बेचने नहीं आया। इसका मुख्य कारण अभी किसान गेहूं की मड़ाई करने में व्यस्त हैं। ।
इस बार जिले में दो लाख 11 हजार 183 हेक्टेयर खेत में गेहूं की खेती की गई है। किसानों को गेहूं बेचने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए किसानों से एक अप्रैल से लेकर 15 जून तक गेहूं खरीद की तिथि निर्धारित की गई है। वहीं कुल 59 हजार एमटी गेहूं की खरीद करने का लक्ष्य है। लक्ष्य के पूरा करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सात एजेंसियों को जिम्मेदारी सौपी गई है। इन एजेंसियों द्वारा कुल 134 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन क्रय केंद्रों पर बोरा, इलेक्ट्रानिक कांटा, तोड़ा आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं। लेकिन अभी तक इन क्रय केंद्रों द्वारा एक भी बोरा गेहूं की खरीद नहीं की जा सकी है। इसकी मुख्य वजह अभी किसान गेहूं की मड़ाई में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन



अभी तक मात्र 1209 किसानों ने कराया है रजिस्ट्रेशन
जौनपुर। किसानों को गेहूं क्रय केंद्रों पर बेचना है तो उनको पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद ही उनका गेहूं क्रय केंद्रों द्वारा खरीदा जाएगा। अभी तक मात्र1209 किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि जिले में छह लाख 55 हजार किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



1840 रुपया प्रति कुंतल की दर से खरीदा जाएगा गेहूं
जौनपुर। जिले में किसानों से गेहूं खरीदने के लिए सरकार द्वारा 1840 रुपया प्रति कुंतल की दर से मूल्य निर्धारित किया है। वहीं गेहूं बेचते समय किसानों को 20 रुपया प्रति बोरा उतराई व छनाई का देना होगा। इस धनराशि को बेचे गए गेहूं के पैसे के साथ किसानों के खाते में भेजा जाएगा।



गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद करने के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही क्रय केंद्र भी खुले हुए हैं। लेकिन किसानों के गेहूं की मड़ाई करने में जुटे होने के कारण अभी तक एक भी बोरा गेहूं की खरीद नहीं हो पाई है। वैसे सभी क्रय केंद्रों को रजिस्ट्रेशन करा कर गेहूं बेचने और आने वाले किसानों की खरीद करने का निर्देश दिया गया है।
महेश कुमार श्रीवास्तव
जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed